लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः नए मतदाता की नई उम्मीदों ने इस बार तय किए ये मुद्दे

By महेश खरे | Updated: May 13, 2019 05:34 IST

लोकसभा चुनावः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अनुसार इस समय देश में 22 लाख सरकारी पद रिक्त हैं। उन्होंने अब होगा न्याय घोषणापत्र में वादा किया है कि यदि वे सत्ता में आए तो एक साल में ज्यादातर पद भर दिए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देयदि गुजरात की बात की जाए तो यहां 4.47 करोड मतदाता हैं तो 4.16 लाख शिक्षति बेरोजगार हैं। गुजरात सरकार की ओर से जो दावे किए गए उनकी चर्चा की जाए तो बीते पांच सालों में एक लाख 18 हजार 501 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गयी। चुनाव आयोग के आंकडों के अनुसार पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 20.1 लाख ऐसे युवा मतदाता सूची में जुडे हैं, जो पहली बार मतदान कर रहे हैं।

नई उम्मीद और नए इरादे के साथ गुजरात और देश के युवा मतदाताओं ने मतदान किया है. देश में इस बार 8.4 करोड़ नए वोटर बढ़े हैं वहीं गुजरात में 10 लाख मतदाताओं को पहली बार लोकतंत्र के महापर्व में अपने कर्तव्य के निर्वाह करने का मौका मिला है. इन युवा और उत्साही वोटर के सामने रोजगार और रोजगार देने वाली शिक्षा ही प्रमुख चुनावी मुद्दा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अनुसार इस समय देश में 22 लाख सरकारी पद रिक्त हैं।उन्होंने अब होगा न्याय घोषणापत्र में वादा किया है कि यदि वे सत्ता में आए तो एक साल में ज्यादातर पद भर दिए जाएंगे। एक तरफ गरीबों को सालाना 72 हजार और दूसरी ओर सरकारी रोजगार का प्रस्ताव बेरोजगारों और नये मतदाताओं के लिए बडे आकर्षण की तरह है। अब यह आकर्षण वोट में कितना तब्दील हुआ है या होगा इसका खुलासा 23 मई को हो जाएगा।गुजरात में 4.16 लाख शिक्षति बेरोजगार यदि गुजरात की बात की जाए तो यहां 4.47 करोड मतदाता हैं तो 4.16 लाख शिक्षति बेरोजगार हैं। सबसे ज्यादा बेरोजगारों की संख्या भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की सीट बनी अहमदाबाद में है। यहां की दौनों लोकसभा सीटों पर एक अनुमान के अनुसार लगभग 50 हजार शिक्षति बेरोजगार हैं। शिक्षति बेरोजगारों की पहली पसंद सरकारी नौकरी होती है। इसलिए रोजगार और रोजगारोन्मुखी शिक्षा का प्रभाव युवाओं पर पडे बिना नहीं रहेगा, इससे इन्कार नहीं किया जा सकता।गुजरात सरकार के दावे समय समय पर गुजरात सरकार की ओर से जो दावे किए गए उनकी चर्चा की जाए तो बीते पांच सालों में एक लाख 18 हजार 501 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गयी। इसके अलावा निजी क्षेत्र में 11 लाख लोगों को रोजगार मिला। अब तो संकेत यह भी दिए जा रहे हैं कि चुनाव आचार संहिता की अविध समाप्त होते ही सरकार बेरोजगारों को सरकारी रोजगार देने की प्रक्रि या शुरू करेगी।बंगाल में सबसे अधिक नये वोटर चुनाव आयोग के आंकडों के अनुसार पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 20.1 लाख ऐसे युवा मतदाता सूची में जुडे हैं, जो पहली बार मतदान कर रहे हैं। इसके बाद यूपी का नंबर आता है, यहां 16.7 लाख नये वोटर हैं जबकि मध्य प्रदेश में 13.6 लाख युवाओं को पहली बार मतदान का मौका मिल रहा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गुजरातचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर