लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी हमसे नफरत करते हैं, लेकिन मैं जाके झप्पी देता हूं, प्यार से जाके गले लग जाता हूं: राहुल 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2019 15:09 IST

राहुल ने कहा, ‘‘मैं नरेन्द्र मोदी जी से नफरत नहीं करता। जितनी भी नफरत नरेन्द्र मोदी जी मुझे दें। जो भी मेरे परिवार के बारे में बोलें, बोलिये। नरेन्द्र मोद जी जो आपको बोलना है, बोलिये। नफरत को नफरत नहीं काट सकती। नफरत के साथ मैं नरेन्द्र मोदी को नहीं हरा सकता। नरेन्द्र मोदी को सिर्फ प्यार हरा सकता है और जितनी नफरत दोगे, उतनी झप्पियां आपको देगें। उतनी बार आपसे गले मिलेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देनरेन्द्र मोदी को सिर्फ प्यार हरा सकता है और जितनी नफरत दोगे, उतनी झप्पियां आपको देंगे। उतनी बार आपसे गले मिलेंगे।केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद खाली पड़ी 22 लाख सरकारी नौकरियां और 10 लाख पंचायत क्षेत्र में नौकरियां युवाओं को दी जायेंगी।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि भाजपा, आरएसएस एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिल में उनके परिवार के प्रति नफरत है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने उन्हें (मोदी) झप्पी दी है और देता रहेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी की नफरत को नफरत नहीं सिर्फ प्यार हरा सकता है।

मध्य प्रदेश की देवास लोकसभा सीट के पार्टी प्रत्याशी प्रहलाद टिपनिया के समर्थन में शुजालपुर में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए राहुल ने कहा, ‘‘हममें नफरत नहीं है। कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता के दिल में आपको नफरत नहीं मिल सकती। बीजेपी के लोगों के दिल में, आरएसएस के लोगों के दिल में, नरेन्द्र मोदी के दिल में नफरत है, गुस्सा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा काम उस नफरत को मिटाना है। नरेन्द्र मोदी जी मुझ पर हमला करते हैं, मेरे पिता के बारे में बोलते हैं। दादी के बारे में बोलते हैं। परदादा के बारे में नफरत से बोलते हैं, गुस्से से बोलते है और मैं जाके झप्पी देता हूं, प्यार से जाके गले लग जाता हूं। नरेन्द्र मोदी जी आप हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री हैं। इस देश की शक्ति आपके पीछे खड़ी है, नफरत मिटाइये, प्यार से काम कीजिये। आपका ही फायदा होगा। पांच साल से मैं नरेन्द्र मोदी जी को यही कह रहा हूं।’’

राहुल ने कहा, ‘‘मैं नरेन्द्र मोदी जी से नफरत नहीं करता। जितनी भी नफरत नरेन्द्र मोदी जी मुझे दें। जो भी मेरे परिवार के बारे में बोलें, बोलिये। नरेन्द्र मोदी जी जो आपको बोलना है, बोलिये। नफरत को नफरत नहीं काट सकती। नफरत के साथ मैं नरेन्द्र मोदी को नहीं हरा सकता।

नरेन्द्र मोदी को सिर्फ प्यार हरा सकता है और जितनी नफरत दोगे, उतनी झप्पियां आपको देंगे। उतनी बार आपसे गले मिलेंगे।’’ न्याय योजना को देश की अर्थव्यस्था का ईंधन बताते हुए और लोगों की क्रय शक्ति बढ़ाने की बात करते हुए राहुल ने कहा कि इसका विचार नरेन्द्र मोदी जी के 15 लाख रुपये लोगों के खाते में डालने वाले झूठे वायदे से ही आया है।

उन्होने कहा, ‘‘ कमाल की बात देखिये, आइडिया कहां से आया, नरेन्द्र मोदी जी ने दिया। उसे उन्होंने (मोदी) लागू नहीं किया। झूठ बोला 15 लाख, हमने आइडिया लिया। जनता की आवाज सुनी, सच्चाई निकाली और 3.60 लाख रुपये पांच साल में हम आपको देने जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद खाली पड़ी 22 लाख सरकारी नौकरियां और 10 लाख पंचायत क्षेत्र में नौकरियां युवाओं को दी जायेंगी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप