लाइव न्यूज़ :

रिपोर्ट में दावा: बनारस में पीएम मोदी के स्वागत के लिए सड़कें चमकाने में खर्च हुआ 1.4 लाख लीटर पानी

By धीरज पाल | Updated: April 27, 2019 18:19 IST

लोकसभा चुनाव 2019: वाराणसी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय ने भाजपा पर इस रोड शो पर लाखों रूपये बर्बाद करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा ,‘‘ 30 टन फूल और 50 लाख रूपये की गुलाब की पंखुड़ियां लोगों को घरों में पैकेट बनाकर दी गई कि मोदीजी पर बरसाइयेगा।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस उम्मीदवार अजय राय ने बीजेपी पर इस रोड शो पर लाखों रूपये बर्बाद करने का आरोप लगाया पीएम मोदी का रोड शो करीब 6 किलोमीटर लंबा था। 

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (26 अप्रैल) को वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन कर दिया है। इससे पहले गुरुवार (25 अप्रैल) पीएम मोदी का पूरे वाराणसी में मेगा रोड शो आयोजित किया गया। पीएम मोदी का रोड शो करीब 6 किलोमीटर लंबा था। 

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए भव्य आयोजन और जबर्दस्त बंदोबस्त किया गया था। बंदोबस्त इतना था कि पीएम मोदी के लिए 1.4 लाख लीटर पानी का इस्तेमाल करके वाराणसी की सड़कों की धुलाई की गई।   टेलीग्राफ में छपी एक खबर के मुताबिक पीएम मोदी के स्वागत के लिए 1.4 लाख लीटर पानी से सड़कों की सफाई की गई। 

30 फीसदी लोगों के पास पानी का कनेक्शन नहीं 

इस रिपोर्ट के मुताबिक इसी बनारस में 30 फीसदी लोगों के पास पानी का कनेक्शन तक नहीं है। वहीं, रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले के मुताबिक वाराणसी नगर निगर परिषद के 40 ट्रक और 400 मजदूरों को सड़की की सफाई के लिए लगाया गया था। वहीं, बताया जा रहा है कि वाराणसी में अक्सर सड़कों की सफाई किसी विशेष त्यौहार पर किया जाता है। 

कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय ने लगाया बीजेपी पर आरोप

वहीं, वाराणसी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय ने भाजपा पर इस रोड शो पर लाखों रूपये बर्बाद करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा ,‘‘ 30 टन फूल और 50 लाख रूपये की गुलाब की पंखुड़ियां लोगों को घरों में पैकेट बनाकर दी गई कि मोदीजी पर बरसाइयेगा। पिछली बार ये नहीं हुआ था ।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीवाराणसीवाराणसी लोकसभा सीटभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप