लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः राजस्थान की इन 13 लोकसभा सीटों के लिए 172 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, बांसवाड़ा में सिर्फ 5 उम्मीदवार

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 10, 2019 12:29 IST

राजस्थानः 13 लोकसभा सीटों के लिए दाखिल किए गए नामांकन का 10 अप्रैल (बुधवार) को जांच की जाएगी और 12 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उसके बाद मैदान में बचे उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो सकेगी। इन सभी सीटों के लिए 29 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा।

Open in App

राजस्थान में लोकसभा चुनाव-2019 के प्रथम चरण के नामांकन के लिए आखिरी दिन यानि मगलवार (नौ अप्रैल) को 13 लोकसभा सीटों के लिए 172 उम्मीदवारों ने 260 नामांकन पत्र दाखिल किए। सबसे ज्यादा जालोर में 28 और सबसे कम बांसवाड़ा में 5 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। 

13 लोकसभा सीटों के लिए दाखिल किए गए नामांकन का 10 अप्रैल (बुधवार) को जांच की जाएगी और 12 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उसके बाद मैदान में बचे उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो सकेगी। इन सभी सीटों के लिए 29 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में 13 लोकसभा क्षेत्र टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां में 29 अप्रैल को मतदान होगा। इन सीटों के 28 हजार, 182 मतदान केंद्रों पर 2 करोड़, 57 लाख, 49 हजार, 14 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। 

आनंद कुमार ने बताया कि अधिसूचना के अनुसार 2 अप्रैल से नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला शुरू हुआ जो कि 9 अप्रैल तक चला। इसके तहत लोकसभा क्षेत्र टोंक-सवाईमाधोपुर में 10 उम्मीदवारों ने 15 नामांकन दाखिल किए। इसी तरह अजमेर में 11 उम्मीदवारों ने 16, पाली में 14 उम्मीदवारों ने 24, जोधपुर में 12 उम्मीदवारों ने 19, बाड़मेर में 16 उम्मीदवारों ने 22, जालौर में 28 उम्मीदवारों ने 39, उदयपुर में 9 उम्मीदवारों ने 12, बांसवाड़ा में 5 उम्मीदवारों ने 8, चितौड़गढ़ में 13 उम्मीदवारों ने 19, राजसमंद में 12 उम्मीदवारों ने 21, भीलवाड़ा में 7 उम्मीदवारों ने 15, कोटा में 24 उम्मीदवारों ने 29 और झालावाड़-बारां में 11 उम्मीदवारों ने 21 नामांकन पत्र दाखिए किए हैं।  

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोगराजस्थानराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो