लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह के लिए प्रचार करने भोपाल जायेंगे कन्हैया कुमार, 8 और 9 मई को होगा दौरा

By विकास कुमार | Updated: April 28, 2019 16:52 IST

दिग्विजय सिंह ने ये भी कहा कि उन्हें ख़ुशी है कि कन्हैया कुमार उनके पक्ष में 8 और 9 मई को चुनाव प्रचार करने भोपाल आ रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबेगूसराय सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय है. तनवीर हसन और गिरिराज सिंह के बीच में कन्हैया कुमार ने मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई है.भोपाल से बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मैदान में उतारा है.

भोपाल से कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने बेगूसराय से सीपीआई के उम्मीदवार कन्हैया कुमार के पक्ष में बयान दिया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पार्टी के अन्दर भी इस बात को उठाया था कि आरजेडी ने बेगूसराय सीट सीपीआई को नहीं देकर बहुत बड़ी गलती की है. 

दिग्विजय सिंह ने ये भी कहा कि उन्हें ख़ुशी है कि कन्हैया कुमार उनके पक्ष में 8 और 9 मई को चुनाव प्रचार करने भोपाल आ रहे हैं. 

भोपाल से बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मैदान में उतारा है. भोपाल सीट पर लड़ाई दिलचस्प होने वाली है क्योंकि एक तरफ बीजेपी और संघ ने भोपाल में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है तो वहीं दिग्विजय ने भी सारे राजनीतिक पत्ते खोल दिए हैं. 

बेगूसराय सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय है. तनवीर हसन और गिरिराज सिंह के बीच में कन्हैया कुमार ने मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई है. इस सीट पर कल मतदान होना है. 

 

तनवीर हसन को आरजेडी ने टिकट दिया है जबकि ऐसा कहा जा रहा था कि महागठबंधन कन्हैया कुमार को अपना उम्मदीवार बना सकता है लेकिन तेजस्वी यादव के विरोध के कारण कन्हैया कुमार को टिकट नहीं मिला. बेगूसराय सीट पर सभी वाम दलों ने कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी को समर्थन किया है. 

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिग्विजय सिंहकन्हैया कुमारभोपालबेगूसराय लोकसभा सीट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारत'जगदंबिका पाल ओम बिड़ला से 'बेहतर' स्पीकर होंगे': भाजपा सांसद की तारीफ में बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह | Watch Video

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

भारतसंगठन की मजबूती पर चर्चा नहीं करती कांग्रेस

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए