लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: शरद पवार ने पीएम पद के लिए विपक्ष के तीन नेताओं का सुझाया नाम, राहुल गांधी को नहीं किया शामिल

By विकास कुमार | Updated: April 28, 2019 14:39 IST

शरद पवार के मुताबिक, नरेन्द्र मोदी भी जब देश के प्रधानमंत्री बने तो उनके पास गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का लंबा अनुभव था इसलिए उनके मुताबिक विपक्ष की तरफ से इन तीन नामों पर ही विचार किया जाना चाहिए.

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार और पीएम मोदी के बीच हाल के दिनों में राजनीतिक शब्दबाण का कई दौर चला है.राहुल गांधी के नाम पर उन्होंने कहा कि ख़ुद कांग्रेस अध्यक्ष ने कई बार कहा है कि वो पीएम पद के दावेदार नहीं है.

एनसीपी चीफ शरद पवार ने मोदी सरकार को बहुमत नहीं मिलने की स्थिति में विपक्ष के तीन नेताओं का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए सुझाया है.

एक टीवी चैनल से बात करते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बसपा सुप्रीमो मायावती और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का नाम आगे बढ़ाया है. 

राहुल गांधी के नाम पर उन्होंने कहा कि ख़ुद कांग्रेस अध्यक्ष ने कई बार कहा है कि वो पीएम पद के दावेदार नहीं है. शरद पवार ने इन नामों के पीछे तर्क दिया कि ममता बनर्जी और चंद्रबाबू नायडू राज्य के मुख्यमंत्री हैं और मायावती भी देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का नेतृत्व कर चुकी हैं. 

शरद पवार के मुताबिक, नरेन्द्र मोदी भी जब देश के प्रधानमंत्री बने तो उनके पास गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का लंबा अनुभव था इसलिए उनके मुताबिक विपक्ष की तरफ से इन तीन नामों पर ही विचार किया जाना चाहिए.  

शरद पवार और पीएम मोदी के बीच हाल के दिनों में राजनीतिक शब्दबाण का कई दौर चला है. एनसीपी इस बार भी कांग्रेस के साथ गठबंधन में महाराष्ट्र का लोकसभा चुनाव लड़ रही है. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावशरद पवारनरेंद्र मोदीममता बनर्जीमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील