लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: क्या है पीएम मोदी के द्वारा गोद लिए हुए जयापुर और नागेपुर गाँव का हाल, देखें तस्वीरें

By विकास कुमार | Updated: April 26, 2019 16:50 IST

पीएम द्वारा लांच किए गए तमाम योजनाओं का धरातल पर सही ठहराव जयापुर में देखने को मिलता है. लेकिन अभी भी ऐसे कई वादें हैं जो डेडलाइन खत्म होने के बाद भी फंड की बाट जोह रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देजयापुर गाँव के मुसहर टोले में 14 परिवारों के पास घर नहीं था. इनकी जिंदगी झुग्गियों में बसती थी.पीएम द्वारा लांच किए गए तमाम योजनाओं का धरातल पर सही ठहराव जयापुर में देखने को मिलता है.

प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी ने आदर्श ग्राम योजना को 2015 में लांच किया था. जिसके तहत सभी सांसदों को अपनी इच्छानुसार एक गाँव को गोद लेना था और उसकी तस्वीर बदलनी थी. लेकिन आज 4 साल के बाद बीजेपी सांसदों द्वारा गोद लिए गए अधिकतर गाँव उसी बदहाली का सामना कर रहे हैं जो 5 साल पहले कर रहे थे. 

पीएम मोदी ने भी इस योजना के तहत दो गांवों जयापुर और नागेपुर को गोद लिया था. तमाम मीडिया रिपोर्टों में इन गांवों में विकास कार्यों की समीक्षा की गई है. पीएम द्वारा गोद लिए गए गाँव का हाल बाकी सांसदों के मुकाबले बेहतर दिखता है.

स्वच्छता के पैमाने से लेकर साफ़ पेय जल हो या प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की बात हो, इन दोनों गाँव में लोगों को पीएम द्वारा कराये गए विकास कार्यों से फायदा पहुंचा है.

जयापुर गाँव के मुसहर टोले में 14 परिवारों के पास घर नहीं था. इनकी जिंदगी झुग्गियों में बसती थी. मुंबई की एक कंपनी अलाना संस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सोशल कॉर्पोरेट रेस्पोंसिबिलिटी के तहत 14 घरों का निर्माण कराया गया है. रसोई, बाथरूम और शौचालय सभी घरों में मौजूद हैं. इसे मोदी जी का 'अटल नगर' नाम दिया गया है. 

 तस्वीर - सत्याग्रह 

बिज़नेस स्टैण्डर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम के आदर्श गाँव में कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी(CSR) के तहत भी काम हुआ है.

वेदांता ग्रुप ने आंगनवाड़ी भवन का निर्माण किया है. 

image- बिज़नेस स्टैण्डर्ड 

महिलाओं को स्वास्थय के मुद्दे पर जागरूक करने के लिए आंगनवाड़ी महिलाओं का एक मजबूत और प्रशिक्षित नेटवर्क है.

हैंडपंप, कौशल विकास केंद्र, अटल नगर और आवास योजना का लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है. लेकिन इसी रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि मनरेगा की मजदूरी पिछले एक वर्ष से समय पर जारी नहीं हो रहा है. 

पंजाब नेशनल बैंक किसान ट्रेनिंग सेंटर का संचालन कर रहा है.

IMAGE- बिज़नेस स्टैण्डर्ड 

पीएम द्वारा लांच किए गए तमाम योजनाओं का धरातल पर सही ठहराव जयापुर में देखने को मिलता है. लेकिन अभी भी ऐसे कई वादें हैं जो डेडलाइन खत्म होने के बाद भी फंड की बाट जोह रहे हैं.  

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीवाराणसी लोकसभा सीट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?