लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Chunav Results 2024 LIVE: अबकी बार 300 पार और फिर से मोदी सरकार, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने बदल दिया नारा!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 4, 2024 13:58 IST

Lok Sabha Chunav Results 2024 LIVE: महाराष्ट्र में महायुति में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजग लोगों के बीच भ्रम दूर करने में सफल रहा है।महायुति उम्मीदवारों का समर्थन किया और पूरे दिल से प्रचार किया।संविधान की आड़ लेकर मोदी को गाली दे रहे हैं।

Lok Sabha Chunav Results 2024 LIVE: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की। आठवले ने स्लोगन चेंज किया और कहा कि अबकी बार 300 पार और फिर से मोदी सरकार। आठवले ने डिबेट में यब बात रखी। ‘एग्जिट पोल’ में शनिवार को अनुमान लगाया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में बने रहेंगे तथा भाजपा-नीत राजग को लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत मिलने की उम्मीद है। आठवले की पार्टी राजग में शामिल है।

महाराष्ट्र में महायुति में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा शामिल हैं। आठवले ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष ने संविधान बदलने की बात कहकर दलितों के बीच भ्रम पैदा करने की कोशिश की, लेकिन राजग लोगों के बीच भ्रम दूर करने में सफल रहा है।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों के इस शरारती अभियान का अच्छी तरह से मुकाबला किया गया और इसलिए दलितों, बहुजनों, बौद्धों और बाबासाहेब आंबेडकर के अनुयायियों ने सत्तारूढ़ गठबंधन का समर्थन किया। आठवले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र में 18 रैलियों को संबोधित किया और लोगों को अपनी सरकार के कामों के बारे में बताया।

और विश्वास जताया कि राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन 35 से 40 सीट जीतेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ और विपक्षी गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर है, लेकिन महायुति जीतेगी। उन्होंने कहा कि आरपीआई (ए) के कार्यकर्ताओं ने महायुति उम्मीदवारों का समर्थन किया और पूरे दिल से प्रचार किया।

कांग्रेस ने दशकों तक अनुसूचित जाती (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के साथ भेदभाव किया, बाबा साहब को चुनाव हरवाया, उन्हें भारत रत्न नहीं दिया और देश में आपातकाल लगाकर संविधान को खत्म करने की कोशिश की, आज वही संविधान की आड़ लेकर मोदी को गाली दे रहे हैं।''

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024Ramdas Athawaleमहाराष्ट्रलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए