लाइव न्यूज़ :

पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने दी उपेन्द्र कुशवाहा को चुनौती, कहा-हिम्मत है तो काराकाट से चुनाव लड़ें, मैं वहीं शिकस्त दूंगा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 11, 2019 17:18 IST

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने लोकसभा चुनावों को लेकर एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि पांच साल के शासन से जनता नाराज है. 

Open in App

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटें महागठबंधन के खाते में जाने की बात कहे जाने पर रालोसपा से अलग हो चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने उन्हें चुनौती दी है. नागमणि ने कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा में हिम्मत है तो काराकाट से चुनाव लड़ें, मैं वहीं शिकस्त दूंगा.

यही नहीं नागमणि ने सोमवार को सुबह ट्विट कर रालोसपा में फूट के संकेत दिये हैं. साथ ही उन्होंने रालोसपा अध्यक्ष पर हमला बोला है. आज सुबह ट्विट कर उन्होंने मंगलवार 12 मार्च को संवाददाता सम्मेलन बुलाये जाने की सूचना देते हुए कहा है कि रालोसपा के 80 फीसदी नेता विद्रोह कर त्यागपत्र देंगे. साथ ही उन्होंने रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनके साथ कोई नेता रोने वाला भी नहीं रहेगा. 

इससे पहले राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने लोकसभा चुनावों को लेकर एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि पांच साल के शासन से जनता नाराज है. 

लोकसभा चुनाव में एनडीए को हराने और महागठबंधन को जिताने के लिए कमर कस ली है. पिछले चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वायदों को याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि बिहार के लोगों को पढ़ाई, दवाई और कमाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. लेकिन, पांच साल बीत जाने के बावजूद उनके वादे धरातल पर नहीं उतर पाए हैं. 

उन्होंने भाजपा पर अनर्गल मुद्दों को लाने और लोगों के मौलिक सवालों से भटकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस लोकसभा चुनाव में 40 में से 40 सीट महागठबंधन के खाते में जायेगी.

टॅग्स :लोकसभा चुनावराष्ट्रीय लोक समता पार्टीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम