लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Chunav 2024 Exit Poll Result: कंगना, हेमा, मनोज, पवन और निरहुआ की सीट पर कौन मार रहा है बाजी

By धीरज मिश्रा | Updated: June 2, 2024 16:26 IST

Lok Sabha Chunav 2024 Exit Poll Result: सात चरणों में लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान संपन्न हुए। शनिवार शाम 6.30 के बाद से तमाम एग्जिट पोल भी सामने आए।

Open in App
ठळक मुद्देएग्जिट पोल में तीसरी बार देश में मोदी सरकार कंगना मंडी लोकसभा सीट पर मजबूत दिख रही हैंपवन सिंह, रवि किशन, मनोज तिवारी अपनी सीट पर आगे चल रहे हैं

Lok Sabha Chunav 2024 Exit Poll Result: सात चरणों में लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान संपन्न हुए। शनिवार शाम 6.30 के बाद से तमाम एग्जिट पोल भी सामने आए। लगभग सभी एग्जिट पोल में देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनती दिख रही है। एनडीए को 350 से 380 सीट देने का अनुमान किया गया है। वहीं, कई एग्जिट पोल में 380 से 400 सीट भी दिए गए।

इस एग्जिट पोल के आने के बाद बीजेपी में खुशी की लहर है। वहीं, इंडिया गठबंधन में मुख्य भूमिका निभा रही कांग्रेस ने इस एग्जिट पोल के नतीजों को नकार दिया है। कांग्रेस का दावा है कि 4 जून को यह एग्जिट पोल गलत साबित होंगे। देश में इंडिया गठबंधन की सरकार ही बन रही है और इंडिया गठबंधन 295 सीट जीत रही है।

चलिए, आप और हम 4 जून का इंतजार करते हैं, लेकिन, इससे पहले आपको एग्जिट पोल के आधार पर बताते हैं कि आपके भोजपुरी स्टार, बॉलीवुड की क्वीन की सीट कौन जीत रहा है। 

मनोज तिवारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से तीसरी बार चुनाव लड़े। उनके खिलाफ इंडिया गठबंधन की ओर से कन्हैया कुमार मैदान में थे।इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक इस सीट पर तीसरी बार मनोज जीत सकते हैं। 

भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार और राजनीति कि पिच पर बल्लेबाजी करने उतरे पवन सिंह बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। एग्जिट पोल के अनुसार, पवन यह सीट जीत रहे हैं। पवन ने एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ चुनाव लड़ा। 

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा से चुनाव लड़ रही है। एग्जिट पोल के अनुसार, वह इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह से आगे चल रही हैं। 

उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा सीट से भोजपुरी के दिग्गज कलाकार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) मैदान में हैं। उनके खिलाफ सपा से धर्मेंद्र यादव ने चुनाव लड़ा। एग्जिट पोल के अनुसार, दिनेश सीट जीत सकते हैं। 

तीसरी बार हेमा मालिनी मथुरा लोकसभा सीट से सांसद बन सकती हैं। अधिकतर एग्जिट पोल में हेमा मालिनी के जीत का दावा किया गया है। साल 2014-2019 में भारी मतों से इस सीट से चुनकर संसद पहुंची हैं। 

यहां बताते चले कि यह एग्जिट पोल के अनुमान हैं। चुनाव के परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024हेमा मालिनीकंगना रनौतपवन सिंहमनोज तिवारीरवि किशनदिनेश लाल यादव (निरहुआ)
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

भारतVIDEO: पीएम मोदी ने रचा इतिहास, इतने दिन तक देश चलाने वाले बने सबसे लंबे समय के प्रधानमंत्री!

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः निशांत कुमार, रामनाथ ठाकुर, हरिवंश नारायण सिंह और पवन सिंह हो सकते प्रत्याशी?, बीजेपी-जदयू ने नाम किए फाइनल?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"