लाइव न्यूज़ :

बिहार: महागठबंधन की बढ़ रही मुश्किलें, वामदलों ने 6 सीटों पर ठोका दावा, भाकपा का आरोप- कन्हैया से चिढ़ते हैं RJD के लोग 

By एस पी सिन्हा | Updated: March 18, 2019 20:59 IST

सीपीआई नेताओं ने महागठबंधन में छह सीटें मांगी हैं और ये इस जिद पर अड़े हुए हैं कि हमें छह से एक भी सीट कम नहीं चाहिए. सीपीआई के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने साफ कहा है कि हर हाल में कन्हैया कुमार बेगूसराय सीट से ही चुनाव लड़ेंगे.

Open in App

बिहार में महागठबंधन की मुश्किलें फिलहाल कम होती नहीं दिख रही हैं. एक तरफ जहां एनडीए ने संख्या से साथ ही सीटों के बंटवारे का ऐलान कर दिया है, तो वहीं, दूसरी ओर महागठबंधन में अभी तक सीटों के बंटवारे को लेकर ही स्थिति साफ नहीं हो सकी है, यानी इस बात का भी पता नहीं लग सका है कि कौन सा दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा. इसी कड़ी में अब वामदलों ने बिहार की छह सीटों पर अपना दावा ठोक दिया है. 

सीपीआई नेताओं ने महागठबंधन में छह सीटें मांगी हैं और ये इस जिद पर अड़े हुए हैं कि हमें छह से एक भी सीट कम नहीं चाहिए. सीपीआई के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने साफ कहा है कि हर हाल में कन्हैया कुमार बेगूसराय सीट से ही चुनाव लड़ेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस से हमारी बात हो चुकी है. लेकिन अभी तक महागठबंधन के सीट देने पर चर्चा नहीं हुई है. 

उन्होंने आरोप लगाया कि राजद के लोग कन्हैया से चिढ़ते हैं. वहीं, पटना में हुई भाकपा-माले की बैठक में अहम निर्णय लेते हुए पार्टी ने महागठबंधन से पहले ही उम्मीदवार की घोषणा भी कर दी है. पार्टी ने आरा सीट पर कॉमरेड राजू यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है. इस मौके पर मौके पर माले महासचिव कॉमरेड दीपंकर भट्टाचार्य, राज्य सचिव कुणाल, स्वदेश भट्टाचार्य, नन्द किशोर प्रसाद सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित थे.

वहीं, भाकपा- माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने सोमवार को कहा कि बिहार के सीटों का बंटवारा दिल्ली में बैठकर संभव नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि महागठबंधन की बड़ी पार्टियां छोटी पार्टियों को कम आंकने की भूल ना करें और इस बात का ध्यान रखें कि महागठबंधन के किसी सहयोगी के साथ कोई धोखा नहीं हो. 

भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार की 6 सीटों पर भाकपा-माले की दावेदारी अभी भी बरकरार है. उन्होंने कहा कि हम बिहार की आरा, सीवान और जहानाबाद की सीट हर हाल में माले के लिए चाहते हैं. वामदलों को अलग रखकर महागठबंधन एनडीए को शिकस्त नहीं दे सकता. दीपंकर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को सीरियस बातों पर चर्चा करनी चाहिए क्योंकि उत्तरप्रदेश और दिल्ली में अलग चुनाव लड़कर भाजपा को परास्त करना असंभव सा है. लेकिन, अब बिहार में भी कांग्रेस उसी रास्ते पर चल रही है. 

यहां बता दें कि बिहार की 40 सीटों के लिए वामदल भी महागठबंधन का हिस्सा हैं. ऐसे में सीटों के बंटवारे से ठीक पहले वामदल की दावेदारी ने एक बार फिर से महागठबंधन के अन्य घटकों के लिए परेशानी बढ़ा दी है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावकन्हैया कुमारमहागठबंधनबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप