लाइव न्यूज़ :

नवादा लोकसभा सीट शिफ्ट होने से नाराज हुए BJP के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह, दिया ये जवाब

By एस पी सिन्हा | Updated: March 18, 2019 17:39 IST

सीट बंटवारे के तहत नवादा की सीट इस बार रामविलास पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी के खाते में गई है. गिरिराज ने कहा कि यदि आपको सीट बदलने को लेकर कोई सवाल पूछना है तो प्रदेश नेतृत्व से पूछिए.

Open in App

बिहार के नवादा सीट शिफ्ट होने के बाद भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह नाराज नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि नवादा से मेरा भावनात्मक जुड़ाव हो चुका था तो ऐसे में वहां की जनता से अलग होना मेरे लिए बहुत बुरा अनुभव है. उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्ता था, कार्यकर्ता हूं और कार्यकर्ता रहूंगा. 

बता दें कि सीट बंटवारे के तहत नवादा की सीट इस बार रामविलास पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी के खाते में गई है. गिरिराज ने कहा कि यदि आपको सीट बदलने को लेकर कोई सवाल पूछना है तो प्रदेश नेतृत्व से पूछिए. बकौल केंद्रीय मंत्री, हमने नवादा में काम किया है और हमेशा नवादा के लिए काम करते रहेंगे. 

यह पूछे जाने पर कि नवादा सीट से टिकट न मिलने पर कितना दुख है तो उन्होंने कहा कि राजनीति में इमोशन के लिए कोई जगह नहीं होती है. उन्होंने कहा है कि मैं भाजपा का कार्यकर्ता था कार्यकर्ता हूं और रहूंगा. कार्यकर्ता ही चौकीदार होता है. गिरिराज सिंह का बयान यह बताने को काफी था कि वह किस कदर पार्टी के फैसले और अपनी सीट बदले जाने से नाराज है. 

गिरिराज सिंह फिलहाल बिहार की नवादा सीट से सांसद हैं. गिरिराज सिंह का नवादा से टिकट कटने के बाद सवाल उठने लगे थे कि गिरिराज को इस बार पार्टी उनको टिकट देगी या नहीं. लेकिन, अभी तक की खबरों के मुताबिक गिरिराज को भाजपा बेगूसराय से अपना उम्मीदवार बना सकती है.

बताया जाता है कि उनकी नाराजगी इस बात को लेकर है कि अगर भूमिहार जाति से होने के नाते उन्हें बेगूसराय भेजा जा रहा है, तो हिंदू के नाते उन्हें अररिया से प्रत्याशी क्यों नहीं बनाया गया? गिरिराज सिंह अपनी हिंदुत्‍व की छवि को लेकर जाने जाते हैं. यही कारण है कि पहली बार लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद उन्हें केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री का पद मिला था. 

गिरिराज सिंह के नवादा से टिकट कटने के बाद से बिहार में राजनीति गरमाई हुई है और सवाल ये उठने लगे हैं कि क्या गिरिराज सिंह को बेगूसराय भेज कर भाजपा उन्‍हें बलि का बकरा बनाना चाहती है? गिरिराज सिंह ने कहा है कि पिछली बार बेगूसराय से लड़ना चाहता था तो टिकट नहीं मिला और अब जब नवादा का सांसद बनने के बाद वहां से जुड़ाव हो गया तो इस बार नवादा से टिकट ही नहीं मिला.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहारजेडीयूगिरिराज सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी