लाइव न्यूज़ :

EVM पर राजनीतिक जंग: महबूबा मुफ्ती ने ट्विटर पर लिखा-ये एक और बालाकोट की तैयारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 21, 2019 11:47 IST

मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा चुनाव के लिए 23 मई को होने वाली मतगणना के दौरान ईवीएम के साथ वीवीपीएटी को शत प्रतिशत मिलाए जाने की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्षी दल लगातार ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।सोमवार को यूपी के मऊ में EVM की रखवाली करने जा रहे महागठबंधन के समर्थकों पर लाठीचार्ज

लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल्स आने के बाद से ही EVM पर राजनीतिक घमासान जारी है। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि ईवीएम स्विच करने की खबरें लगातार आ रही हैं, लेकिन अभी तक चुनाव आयोग की तरफ से कोई सफाई नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह एग्जिट पोल के बाद इस तरह की लहर बनाने की कोशिश हो रही है, ये एक तरह से दूसरे बालाकोट की तैयारी है।

ईवीएम की सुरक्षा में गड़बड़ी की आशंका को लेकर हंगामा

लोकसभा चुनाव-2019 के नतीजों से पहले ईवीएम पर तकरार शुरू हो गई है। यूपी-बिहार के कई हिस्सों में विपक्ष ने ईवीएम में धांधली के प्रयास के आरोप लगाए हैं। बिहार के सारण और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के स्ट्रॉन्ग रूम में जहां आरजेडी ने ईवीएम बदलने की कोशिशों का आरोप लगाया है वहीं, यूपी के मऊ में पुलिस को बसपा समर्थकों पर भीड़ हटाने के लिए लाठीचार्च करना पड़ा। ईवीएम का मुद्दा सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है और यह मंगलवार सुबह दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। 

यूपी में बसपा समर्थकों पर लाठीचार्ज

गाजीपुर में ईवीएम की रखवाली के मुद्दे पर बीती रात पुलिस और बसपा समर्थक आमने-सामने आ गये। आलम ये हुआ पुलिस को लाठीचार्च करना पड़ा जिससे अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, ये विवाद तब शुरू हुआ जब चंदौली और गाजीपुर में ईवीएम बदलने की आशंका पर बलिया मोड़ स्थित नवीन कृषि मंडी में रखी गई लोकसभा चुनाव की ईवीएम की रखवाली करने बसपा प्रत्याशी अतुल राय के समर्थक स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर पहुंचे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोगमहबूबा मुफ़्तीसुप्रीम कोर्टइलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो