लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019:  बीजेपी को हराकर क्या BSP दोहरा पाएगी जीत?, जानिए आंबेडकर नगर का राजनीतिक समीकरण

By धीरज पाल | Updated: March 18, 2019 08:19 IST

आंबेडकर नगर संसदीय सीट पर छठें चरण यानी 12 मई 2019 को मतदान होना है। वर्तमान में इस सीट से सासंद हरिओम पाण्डेय हैं, जो मानव संसाधन विकास से जुड़े मामलों की स्थाई समिति के सदस्य भी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआंबेडकर नगर संसदीय सीट पर सबसे पहले 2009 में लोकसभा चुनाव हुआ थाइस जिले को उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के द्वारा 29 सितम्बर 1995 में बनाया गया

बाबा साहेब भीमराव आंबडेकर के नाम पर बना आंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा सीटों में से एक है। यह सीट 2002 में गठित परिसीमन आयोग की अनुशंसा पर आंबेडकर सीट 2008 में अस्तित्त्व में आया। इस सीट पर 2019 का चुनाव का दिलचस्प होगा। यूपी में सपा-बसपा गठबंधन के बाद दोनों पार्टियों के सीट का बंटवारा हो हुआ, जिसमें यूपी के 80 सीटों में सपा 37 और बीएसपी 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सीट बंटवारे में अंबेडकर नगर की सीट बीएसपी के खाते में गया। 

आंबेडकर नगर संसदीय सीट पर छठें चरण यानी 12 मई 2019 को मतदान होना है।  इस सीट पर बीएसपी का सीधा मुकाबला बीजेपी से होगा। वर्तमान में इस सीट से सासंद हरिओम पाण्डेय हैं, जो मानव संसाधन विकास से जुड़े मामलों की स्थाई समिति के सदस्य भी हैं। हालांकि अभी तक इस सीट पर बीजेपी और बसपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। 

भाजपा-बसपा के साथ मैदान में होगी कांग्रेस

यूपी के आंबेडकर नगर सीट की सीट पर वैसे मायावती का दबदबा रहा है। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में मोदी लहर का असर इस सीट पर भी दिखा था। हालांकि इस बार यहां बीजेपी को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस सीट पर अभी तक दो बार ही चुनाव हुए हैं। साल 2009 के चुनाव में इस सीट पर बसपा ने कब्जा किया था, वहीं 2014 में भाजपा ने बाजी मारी थी। वहीं, बसपा-भाजपा को कांग्रेस भी टक्कर देने को तैयार है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस बार राजनीतिक में कदम रखीं प्रियंका गांधी भी काभी उत्साहित हैं। उन्हें कांग्रेस ने पूर्वी उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाया है। हालांकि पिछले चुनाव में कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही थी। 

लोकसभा चुनाव 2014 का रिपोर्ट 

साल 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के हरिओम पांडे ने बीएसपी के राकेश पांडे को हराया कर जीत हासिल की थी। हरिओम पांडे 432014 वोट हासिल किया था, वहीं बीएसपी राकेश पांडे ने 292676 पाया था।  

आंबेडकर नगर संसदीय सीट का इतिहास 

- आंबेडकर संसदीय सीट सबसे पहले साल 2009 में लोकसभा चुनाव हुआ था। - इस जिले को उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के द्वारा 29 सितम्बर 1995 में बनाया गया था।- इससे पहले इसका नाम अकबरपुर था। - यह सीट बस्ती और संत कबीर नगर, उत्तर-पूर्व में गोरखपुर, दक्षिण में सुल्तानपुर, पश्चिम में फ़ैज़ाबाद और पूर्व में आजमगढ़ से घिरा हुआ है।- आंबेडकर नगर लोकसभा सीट में उत्तर प्रदेश की पांच विधानसभा सभा सीटें आती है- गोसाईंगंज ,कटेहरी, टांडा, जलालपुर, अकबरपुर- जिले की आबादी 27,30,125 है। इसमें 13,80,394 पुरुष और 13,49,731 महिलाएं हैं।- 18 साल के ऊपर की आबादी 17,02,255 है। - जनपद की औसत साक्षरता दर 58.43% है।- जनपद वस्त्र उद्योग के साथ गुड़, चीनी, चावल और बिजली उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।- पहले सांसद राकेश पांडेय (बसपा) 2009 में और दूसरे सांसद हरिओम पांडेय (भाजपा) 2014 में हुए हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावबहुजन समाज पार्टी (बसपा)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसअम्बेडकर नगर लोकसभा सीट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए