लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस का बड़ा बयान, बीजेपी शासित राज्यों में पहले एक साथ लोकसभा-विधानसभा चुनाव हों

By IANS | Updated: February 6, 2018 22:01 IST

तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित विचार पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों में संसदीय चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव कराने की बात कही।

Open in App

तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित विचार पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों में संसदीय चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव कराने की बात कही। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए कल्याण बनर्जी ने कहा कि यह विचार अव्यावहारिक और संविधान के खिलाफ है। उन्होंने प्रधानमंत्री को पहले भाजपा शासित राज्यों जैसे गुजरात, असम व उत्तर प्रदेश में एक साथ लोकसभा व विधानसभा चुनाव कराने की चुनौती दी।कल्याण बनर्जी ने जानना चाहा कि क्यों प्रधानमंत्री मोदी बार-बार एक ऐसे विषय के बारे में बात कर रहे हैं जो संसदीय समिति के पास परीक्षण के लिए है। उन्होंने इसका उल्लेख राष्ट्रपति के अभिभाषण में करने के लिए भी सरकार की निंदा की।उन्होंने कहा, "क्यों एक साथ चुनाव कराने के लिए हम पर जोर दिया जा रहा है, जब यह विषय स्थायी समिति के पास जांच के लिए है। कैसे प्रधानमंत्री इस विषय पर हर जगह बात कर रहे हैं। उन्होंने अपने बात के समर्थन में एक काल्पनिक स्थिति का हवाला दिया, जिसमें गठबंधन की सरकार साल भर बाद गिर जाती है।उन्होंने कहा, "मान लीजिए 2019 में सभी चुनाव साथ कराए गए और सत्तारूढ़ दल को बहुमत हासिल नहीं हुआ। यदि एक साल बाद सरकार से दूसरी पार्टियों ने समर्थन वापस लिया और सरकार गिर गई तो क्या सभी राज्यों में फिर चुनाव कराए जाएंगे?"तृणमूल कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह कदम संविधान के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने कहा, "जब स्थायी समिति मामले को देख रही है तो उस पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए। इसे कैसे राष्ट्रपति के अभिभाषण का हिस्सा बनाया गया?"कल्याण बनर्जी ने कहा, "उन्हें पहले सभी भाजपा शासित राज्यों में चुनाव कराने दें.उन्हें (मोदी) ऐसा करने दें, उन्हें एक साथ चुनाव कराने की भावना को दिखाने दीजिए। परोपकार घर से शुरू होता है।"

टॅग्स :टीएमसीबीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील