लाइव न्यूज़ :

'तीसरी बार मोदी सरकार, अब की बार 400 पार', लोकसभा 2024 चुनावों के लिए बीजेपी का नया नारा

By रुस्तम राणा | Updated: January 2, 2024 20:01 IST

पार्टी के एक वरिष्ठ सूत्र ने कहा, "बीजेपी ने आगामी चुनाव के लिए एक नारा तय किया है: 'तीसरी बार मोदी सरकार, अब की बार 400 पार'। भगवा पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने गुरुवार को अपनी बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए एक नया नारा दियापार्टी ने राज्य, लोकसभा और विधानसभा स्तर पर संयोजक और सह-संयोजक भी तय किएजल्द ही मोदी, शाह, राजनाथ और जेपी नड्डा के दौरे लोकसभा क्षेत्रों में शुरू होंगे

नई दिल्ली: भाजपा ने गुरुवार को अपनी बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए एक नया नारा 'तीसरी बार मोदी सरकार, अब की बार 400 पार' तय किया है। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है। गुरुवार को बीजेपी की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की। दो घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, महासचिव तरूण चुघ, महासचिव सुनील बंसल मौजूद रहे।

पार्टी के एक वरिष्ठ सूत्र ने कहा, "बीजेपी ने आगामी चुनाव के लिए एक नारा तय किया है: 'तीसरी बार मोदी सरकार, अब की बार 400 पार'। भगवा पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। पार्टी के एक पदाधिकारी के मुताबिक, भाजपा ने राज्य विधानसभा और लोकसभा स्तर पर संयोजक और सह-संयोजक भी तय कर लिए हैं।

सूत्रों ने कहा, ''भाजपा ने राज्य, लोकसभा और विधानसभा स्तर पर संयोजक और सह-संयोजक भी तय कर लिए हैं।'' सूत्रों ने कहा, ''जल्द ही प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे लोकसभा क्षेत्रों में शुरू होंगे।'' पिछली बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक में क्लस्टर बनाने का फॉर्मूला दिया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। गुरुवार को हुई बैठक में करीब 150 पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024BJPजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?