लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले दक्षिण भारत में बीजेपी को बंपर फायदा, 15 पूर्व विधायक और एक पूर्व सांसद शामिल, जानें समीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2024 15:08 IST

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर और एल मुरुगन तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई की मौजूदगी में इन नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की पूर्व सहयोगी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) से हैं।सभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करना चाहते हैं।पार्टी में शामिल होना तमिलनाडु जैसे राज्य में मोदी की लोकप्रियता को दर्शाता है।

Lok Sabha Elections 2024:तमिलनाडु के 15 पूर्व विधायक और एक पूर्व सांसद समेत कई नेता बुधवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी इस दक्षिणी राज्य में अपनी स्थिति मजबूत करने की लगातार कोशिश कर रही है। भाजपा में शामिल होने वाले इन नेताओं में अधिकांश भाजपा की पूर्व सहयोगी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) से हैं। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर और एल मुरुगन तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई की मौजूदगी में इन नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अन्नामलाई ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले ये नेता काफी अनुभवी हैं और सभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करना चाहते हैं।

उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है और मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में आएंगे। उन्होंने राज्य की सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और उसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी अन्नाद्रमुक पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि वे तमिलनाडु में हो रही घटनाओं को देख रहे हैं।

द्रविड़ राज्य में अपनी पार्टी के वैचारिक रुख पर मजबूत स्थिति और आरोपित पार्टियों की तीखी आलोचना के कारण युवा नेता ने दावा किया, ‘‘तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी के रास्ते पर जा रहा है।’’ चंद्रशेखर ने कहा कि इतने बड़े स्तर पर पार्टी में शामिल होना तमिलनाडु जैसे राज्य में मोदी की लोकप्रियता को दर्शाता है।

तमिलनाडु में भाजपा परंपरागत रूप से कमजोर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया है कि भाजपा आगामी लोकसभा में 370 सीट जीतेगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 400 से अधिक सीट जीतेगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि भारत का प्रत्येक नागरिक चाहता है कि देश में पिछले 10 वर्षों में जो बदलाव हुआ वह प्रक्रिया आगे भी जारी रहे।’’

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024तमिलनाडुBJPडीएमकेएआईडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो