लाइव न्यूज़ :

मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटरों और पीजी पर ताले, दिल्ली पुलिस का कथित नोटिस और वीडियो वायरल, अधिकारियों ने बताया फर्जी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2019 11:31 IST

डीसीपी नॉर्थ वेस्ट विजेयता अर्या से वीडियो के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'पुलिस अधिकारी इलाकों में जाकर छात्रों को अफवाहों से दूर रहने की बात कह रहे हैं। वीडियो में अधिकारियों के हवाले से जो कहा जा रहा है ऐसा कोई आदेश पुलिस ने नहीं दिया है।'

Open in App
ठळक मुद्देकोचिंग सेंटर्स ने भी अपने छात्रों को मैसेज भेजकर छुट्टी की घोषणा कर दी है।बुधवार को पुलिस ने नोटिस और वीडियो से खुद को अलग कर लिया।

राजधानी दिल्ली में कोचिंग का हब माने जाने वाले मुखर्जीनगर सन्नाटा छाया हुआ है। बुधवार को कथित तौर पर दिल्ली पुलिस के द्वारा एक नोटिस जारी करके ऐसा करने को कहा गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस अधिकारी छात्रों को 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक के लिए घर जाने की बात कह रहे हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि फैलाया जा रहा नोटिस और वीडियो फर्जी है। इंडियन एक्सप्रेस ने कई कोचिंग सेंटर और पीजी मालिकों से बात करके पुष्टि की है कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें बंद करने के लिए कहा है।

कोचिंग सेंटर्स ने भी अपने छात्रों को मैसेज भेजकर छुट्टी की घोषणा कर दी है। एक कोचिंग सेंटर के संदेश 'आकस्मिक अवकाश सूचना' के संबंध में लिखा, 'दिल्ली में कानून व्यवस्था की वर्तमान स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने मुखर्जी नगर व उसके आसपास स्थित सभी कोचिंग संस्थाओं को सलाह दी है कि 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक सभी कक्षाएं स्थगित रखें। बहुत से निजी छात्रों वासों को भी यह सलाह दी गई है।' कोचिंग सेंटर द्वारा भेजे गए संदेश के मुताबिक, '25 दिसंबर से 2 जनवरी तक संस्थान की सभी कक्षाओं में आकस्मिक अवकाश रहेगा।'

ट्विटर पर गोविंद मिश्रा नाम के यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक पुलिस अधिकारी छात्रों को चेतावनी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'अब पूरा मुखर्जी नगर खाली करवाया जा रहा है। फरमान जारी हो गया है कि सभी कोचिंग और PG बंद कर दिए जाएं। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लाखों छात्रों से दिल्ली का मुखर्जी नगर खाली करने को बोल दिया गया है। PG, लाइब्रेरी सब बन्द कर दिए हैं। क्या देश में आपातकाल लागू हो गया है?'

बुधवार को पुलिस ने नोटिस और वीडियो से खुद को अलग कर लिया। जब इंडियन एक्सप्रेस ने डीसीपी नॉर्थ वेस्ट विजेयता अर्या से वीडियो के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'पुलिस अधिकारी इलाकों में जाकर छात्रों को अफवाहों से दूर रहने की बात कह रहे हैं। वीडियो में अधिकारियों के हवाले से जो कहा जा रहा है ऐसा कोई आदेश पुलिस ने नहीं दिया है।' वीडियो में दिख रहे अधिकारी ने भी इस वीडियो को डॉक्टर्ड बताया है।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप