लाइव न्यूज़ :

जल्द समाप्त होगा लॉकडाउन, सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रवासी श्रमिकों से घर नहीं लौटने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: May 10, 2020 21:42 IST

इस बीच, पंजाब के करीब 150 प्रवासी श्रमिक जो नेहरु विहार स्थित सरकारी केन्द्र में रह रहे थे, उन्होंने आज सुबह अपने प्रदेश के लिए यात्रा शुरू की।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को बिना भोजन-पानी के सड़कों पर चलता देखना दुखदायी है।फिलहाल आपका खुद से दिल्ली छोड़कर जाना आपके और आपके परिवार के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

नयी दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रवासी श्रमिकों से घर नहीं लौटने का अनुरोध करते हुए कहा कि लॉकडाउन समाप्त होने के बाद हालात बदलेंगे और उन्हें काम मिलने लगेगा। उन्होंने दिल्ली में रह रहे प्रवासी श्रमिकों से अनुरोध किया कि वे जहां हैं वहीं रहें, उनकी सरकार घर वापसी के लिए ट्रेनों का इंतजाम कर रही है। केजरीवाल ने कहा, ‘‘यह लॉकडाउन जल्दी खत्म होने वाला है और सबकुछ वापस पटरी पर आ जाएगा। आपको फिर से काम मिल जाएगा क्योंकि सबकुछ चालू हो जाएगा। कृपया दिल्ली छोड़कर ना जाएं।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार केन्द्र से बात करके घर लौटने के इच्छुक प्रवासी श्रमिकों के लिए ट्रेन का इंतजाम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं सभी से दिल्ली में रुकने की अपील करता हूं। हम आपको, आपके घरों तक पहुंचाने का इंतजाम कर रहे हैं। फिलहाल आपका खुद से दिल्ली छोड़कर जाना आपके और आपके परिवार के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।’’

इस बीच, पंजाब के करीब 150 प्रवासी श्रमिक जो नेहरु विहार स्थित सरकारी केन्द्र में रह रहे थे, उन्होंने आज सुबह अपने प्रदेश के लिए यात्रा शुरू की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया है, ‘‘नेहरु विहार के सर्वोदय विद्यालय में बनाए गए दिल्ली सरकार के अस्थाई शिविर में रह रहे पंजाब के प्रवासी श्रमिक आज सुबह अपने घर रवाना हुए। हमारी मेडिकल टीम ने उनकी जांच की, उन्हें भोजन, मास्क और सैनिटाइजर भी दिया गया। ईश्वर उनकी यात्रा सफल बनाए।’’

केजरीवाल ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को बिना भोजन-पानी के सड़कों पर चलता देखना दुखदायी है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रवासी मजदूर अभी भी सड़कों पर हैं, वे घर जाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कई-कई दिन से खाना नहीं खाया है और कोई अपने-आप उनकी मदद नहीं कर रहा है। वो अपने बच्चों को कंधे पर उठाए हुए हैं। मैंने एक व्यक्ति को अपनी बूढ़ी मां को भी गोद में लिए हुए देखा।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसअरविंद केजरीवालदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप