लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन: कोटा से छात्रों को लाने के लिए पप्पू यादव ने बिहार से भिजवाईं 30 बसें

By निखिल वर्मा | Updated: April 30, 2020 13:56 IST

कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से बिहार के हजारों बच्चे और लाखों मजदूर विभिन्न राज्यों में फंसे हुए हैं. केंद्र सरकार के आदेश के बाद उन्हें लाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे बिहार के कुल 38 जिलों में से 29 जिलों में कोविड-19 के मामले सामने आए हैं । बिहार में अब तक 21,180 नमूनों की जांच की जा चुकी है और 65 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। बिहार में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 37 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 403 हो गये

जन अधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने राजस्थान के कोटा में फंसे छात्रों को वापस लाने की अपने स्तर से पहल की है। मधेपुरा के पूर्व सांसद पप्पू यादव ने जानकारी दी है कि वह छात्रों को वापस लाने के लिए कोटा में 30 बसें भेजवा रहे हैं। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अपील की है कि वह बसों को सेनेटाइज करवा कर छात्रों की सुरक्षित यात्रा का इंतजाम सुनिश्चित कराएं।

कोटा में फंसे छात्रों को वापस लाने में टालमटोल करने पर नीतीश सरकार की काफी आलोचना हुई है। यह मामला पटना हाईकोर्ट तक भी पहुंचा। पटना हाईकोर्ट ने दो दिन पहले को बिहार सरकार को निर्देश दिया कि यदि राजस्थान के कोटा में फंसे छात्रों में से कोई भी राज्य सरकार से किसी भी तरह की मदद चाहे तो सरकार को उनका ध्यान रखना चाहिए।

केंद्र सरकार कोरोना लॉकडाउन के दौरान देश भर में फंसे लाखों लोगों को राहत देने जा रही है। गृह मंत्रालय के ताजा आदेश के बाद अब अन्य राज्य में फंसे मजदूर, विद्यार्थी, तीर्थयात्री और पर्यटक जल्द ही अपने घर तक पहुंच सकेंगे। गृह मंत्रालय ने राज्यों को फंसे लोगों को लाने और ले जाने की व्यवस्था के लिए सीमित पाबंदियों के साथ गाइडलाइंस जारी किया है।

केंद्र सरकार के आदेश के मुताबिक, लोगों की आवाजाही के लिए बसों का उपयोग किया जा सकेगा। बसों को सैनिटाइज करने के बाद उसमें सोशल डिस्टेंसिंग के नियम के मुताबिक ही लोगों को बिठाया जाएगा। कोई भी राज्य इन बसों को अपनी सीमा में प्रवेश करने से नहीं रोकेगा और उन्हें गुजरने की अनुमति देगा। घर पर पहुंचने के बाद लोगों की लोकल हेल्थ आथॉरिटीज की ओर से जांच की जाएगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनबिहारराजस्थानपप्पू यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया