लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन तो महज एक विकल्प है, लोगों को खुद से दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

By भाषा | Updated: March 19, 2021 19:44 IST

Open in App

मुंबई, 19 मार्च महाराष्ट्र में कोविड-19 के अब तक के अधिकतम 25,833 नए मामले सामने आने के एक दिन बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि लॉकडाउन एक विकल्प है लेकिन उन्हें विश्वास है कि लोग खुद से नियमों का पालन करेंगे।

नंदुरबार में पत्रकारों से बात करते हुए, ठाकरे ने लोगों से वायरस से बचाव के लिए बिना किसी डर के टीका लगवाने की भी अपील की।

उन्होंने स्वीकार किया कि कोविड​​-19 स्थिति गंभीर हो गई है क्योंकि बृहस्पतिवार को नए मामलों की संख्या इससे पहले की उच्चतम वृद्धि को पार कर गई जो सितंबर में दर्ज की गई थी।

उन्होंने कहा, "मैं लॉकडाउन को एक विकल्प के रूप में देखता हूं। लेकिन मुझे विश्वास है कि राज्य के लोग पिछली बार की तरह सहयोग करेंगे और स्वेच्छा से कोविड-19 नियमों का पालन करेंगे।"

ठाकरे ने कहा, ‘‘जब पिछले साल महामारी शुरू हुई थी, तो वायरस से लड़ने के लिए कुछ भी नहीं था, लेकिन अब कम से कम हमारे पास एक ढाल के रूप में टीके तो हैं। अब प्राथमिकता यह सुनिश्चित करनी है कि सभी को टीका लगाया जाए। टीका लेने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया है कि टीकों की कमी नहीं होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, "सभी को बिना किसी डर के टीका लगवाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?