लाइव न्यूज़ :

कोरोना कहर के बीच बिहार में लॉकडाउन 25 मई तक के लिए बढ़ाया गया, नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी जानकारी

By एस पी सिन्हा | Updated: May 13, 2021 15:09 IST

बिहार में लॉकडाउन की अवधि को 25 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इसकी समयसीमा पहले 15 मई को खत्म हो रही थी। नीतीश कुमार ने बिहार में लॉकडाउन बढ़ाए जाने की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कोरोना लॉकडाउन के तहत कम हुए हैं कोरोना संक्रमण के मामलेराज्‍य में कोरोना के एक दिन में मिलने वाले नए मरीजों की संख्‍या 10 हजार से नीचे आई हैबिहार में पहले 5 से 15 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की गई थी, अब इसे 10 दिनों के लिए और बढ़ाया गया है

पटना: बिहार में कोरोना की चेन को तोडने के लिए राज्य सरकार ने 25 मई तक लॉकडाउन को आगे बढाने का ऐलान कर दिया है. राज्य में 15 मई को लॉकडाउन खत्‍म हो रहा था, जिसे अब 25 मई तक बढा दिया गया है. मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ही ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. 

नीतीश कुमार ने बुधवार को ही अपने संदेश में इसका संकेत दे दिया था. दरअसल, बिहार में लॉकडाउन लगाए जाने के बाद कोरोना संक्रमण के प्रसार पर काफी हद तक लगाम लगी है. बिहार में कम हुए हैं कोरोना के मामले

करीब तीन हफ्ते के बाद राज्‍य में कोरोना के एक दिन में मिलने वाले नए मरीजों की संख्‍या 10 हजार से नीचे गई है. इसी के साथ कुल सक्रिये मरीजों की संख्‍या भी एक लाख से कम हो गई है. रिकवरी रेट में सुधार हुआ है, वहीं संक्रमण की दर भी घटी है. 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को ट्वीट कर लिखा है, "आज सहयोगी मंत्रीगण और पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गई. लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है. इसलिए बिहार में अगले 10 दिनों तक यानी कि 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है."

सभी जिलों से मिले सुझाव के बाद लॉकडाउन बढ़ाने का हुआ फैसला

मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने सभी जिलों के डीएम से लॉकडाउन के संबंध में सुझाव मांगे थे. अधिकांश जिलों के डीएम ने लॉकडाउन की अवधि बढाने का सुझाव दिया था. सभी जिलों के डीएम के सुझाव के बाद राज्य स्तर पर बैठक हुई, जिसमें अगले 10 दिनों के लिए लॉक डाउन बढ़ाने का निर्णय लिया गया. 

कोरोना के बढते संक्रमण के मद्देनजर राज्य सरकार ने 5 मई से लेकर 15 मई तक लॉकडाउन किया था. अब उसे 10 दिनों के लिए विस्तारित किया गया है. 

गौरतलब है कि नीतीश सरकार में प्रमुख सहयोगी दल भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष संजय जायसवाल पहले ही लॉकडाउन लगाए जाने की मांग कर चुके थे. इसलिए सरकार को इस फैसले में भाजपा से पूरा सहयोग मिलने की उम्‍मीद है. 

कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियां भी इस फैसले का विरोध करने के मूड में नहीं दिखती हैं. मुख्‍यमंत्री ने बुधवार को कहा था कि लॉकडाउन से स्थिति सुधर रही है. इस विषम परिस्थिति से निकलने के लिए सभी के साथ और हौसले की जरूरत है. बिहार सरकार के मंत्री जिवेश कुमार लॉकडाउन को आगे बढाने की मांग खुले तौर पर कर चुके हैं.

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनबिहारबिहार में कोरोनाकोरोना वायरसनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता