लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउनः स्कूल फीस मुद्दे पर HRD मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सभी राज्यों को दिल्ली मॉडल अपनाने की दी सलाह

By एसके गुप्ता | Updated: April 19, 2020 06:46 IST

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखिरयाल निशंक ने कहा राज्य सरकारें स्कूलों से बात करें और उन्हें समझाएं कि संकट के इस दौर में स्कूल फीस बढ़ोत्तरी न करें और अभिभावकों से तीन महीने की फीस लेने के बजाय केवल एक महीने की ट्यूशन फीस ही लें.

Open in App
ठळक मुद्देस्कूलों की फीस वृद्धि पर निशंक ने राज्यों को दिल्ली मॉडल अपनाने की सलाह दी है. उन्होंने हालांकि दिल्ली का प्रत्यक्ष नाम न लेकर कहा है कि कुछ राज्य अच्छा कर रहे हैं.निशंक ने कहा राज्य सरकारें स्कूलों से बात करें और उन्हें समझाएं कि संकट के इस दौर में स्कूल फीस बढ़ोत्तरी न करें और अभिभावकों से तीन महीने की फीस लेने के बजाय केवल एक महीने की ट्यूशन फीस ही लें.

नई दिल्ली। 17 अप्रैल स्कूलों की फीस वृद्धि को लेकर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखिरयाल निशंक ने राज्यों को दिल्ली मॉडल अपनाने की सलाह दी है. उन्होंने हालांकि दिल्ली का प्रत्यक्ष नाम न लेकर कहा है कि कुछ राज्य अच्छा कर रहे हैं.

ऐसे में राज्य सरकारें स्कूलों से बात करें और उन्हें समझाएं कि संकट के इस दौर में स्कूल फीस बढ़ोत्तरी न करें और अभिभावकों से तीन महीने की फीस लेने के बजाय केवल एक महीने की ट्यूशन फीस ही लें. निशंक ने जिस दिल्ली मॉडल की बात की है उसमें स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बढ़ाकर फीस लेने वाले, बच्चों का नाम काटने वाले या स्कूल स्टाफ का वेतन रोकने वाले स्कूल प्रबंधन के खिलाफ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के अनुच्छेद 51-बी के तहत एक वर्ष की सजा या जुर्माने या दोनों का प्रावधान है.

अगर स्कूलों के नियम न मानने पर और मनमानी के कारण जान-माल की हानि होगी तो स्कूल प्रबंधन को दो वर्ष का कारावास होगा. दिल्ली के शिक्षा निदेशक बिनय भूषण ने जारी आदेश में साफ कहा है कि स्कूलों को किसी भी मद में फीस नहीं बढ़ानी है. केवल ट्यूशन फीस लेनी है. तीन महीने की फीस एकसाथ नहीं लेनी है. अगर कोई अभिभावक फीस नहीं भरता है तो नियमानुसार स्कूल खुलने के बाद 10 दिनों में फीस ली जा सकती है. किसी छात्र को ऑनलाइन क्लास से वंचित नहीं किया जाएगा और न ही छात्र का नाम काटा जाएगा. ऐसा करने पर स्कूल दंड भुगतने के लिए तैयार रहें.

टॅग्स :कोरोना वायरसमानव संसाधन विकास मंत्रालयदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

कारोबारDelhi Budget 2026: दिल्ली सरकार का 1,03,700 करोड़ रुपये का बजट पेश, एमसीडी को 11,666 करोड़, शहरी विकास विभाग को 7,887 करोड़ और दिव्यांगजन को 5,921 करोड़ रुपये, देखिए

कारोबाररेखा गुप्ता सरकारः 38,552 करोड़ रुपये लंबित भुगतान?, अप्रैल 2026 से बढ़ सकते हैं बिजली दाम, DERC की बकाया वसूली की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो