लाइव न्यूज़ :

Lockdown extension: CRPF का निर्देश-लाभार्थियों के चेहरे की तस्वीर खिंचने से बचें अधिकारी, जरूरतमंदों की निजता का सम्मान करें

By भाषा | Updated: April 20, 2020 17:38 IST

केंद्र सरकार के सभी जवान से कहा कि वह जरूरत मद लोगों की सेवा करें। इस दौरान आप सभी से अनुरोध है कि आप किसी की फोटो न खींचे। सभी की निजता का सम्मान करें।

Open in App
ठळक मुद्देजवान लाभार्थियों के साथ नजदीक से तस्वीर खिंचवाने से बचें और परेशान लाभार्थियों की निजता का सम्मान करें। केंद्र में कार्य या गतिविधि होनी चाहिए ताकि लाभार्थी को ऐसा महसूस न हो कि उनकी निजता में घुसपैठ की जा रही है।

नई दिल्लीः केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने अपनी सभी क्षेत्र इकाइयों को निर्देश दिया है कि कोविड-19 महमारी की वजह से चलाए जा रहे राहत कार्य के दौरान अधिकारी और जवान लाभार्थियों के साथ नजदीक से तस्वीर खिंचवाने से बचें और परेशान लाभार्थियों की निजता का सम्मान करें।

बल यह निर्देश सोशल मीडिया पर लोगों को आवश्यक सामग्री देने के दौरान नजदीक से खींची गई तस्वीरों की बाढ़ आने के बाद दिया है। सीआरपीएफ ने हाल में अपने सभी क्षेत्र इकाइयों को भेजे संदेश में कहा कि देशभर में नागरिकों की मदद की तस्वीर जांच के लिहाज से खींचना जरूरी है लेकिन तस्वीर में लाभार्थी के चेहरे से बचना चाहिए।

सीआरपीएफ द्वारा दिए गए निर्देश की ‘‘पीटीआई-भाषा’’ को मिली प्रति के मुताबिक, ‘‘यह हमेशा ध्यान रखें की कैमरे के केंद्र में काम होना चाहिए न कि सामग्री देने और प्राप्त करने वाला।’’ बल ने कहा, ‘‘इसलिए इस मदद अभियान में लगे लोगों को नजदीक से तस्वीर लेने से बचना चाहिए, तस्वीर लेते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि केंद्र में कार्य या गतिविधि होनी चाहिए ताकि लाभार्थी को ऐसा महसूस न हो कि उनकी निजता में घुसपैठ की जा रही है।’’

निर्देश में कहा गया कि तस्वीर खींचने का उद्देश्य दस्तावेजी सबूत के तौर पर जांच आदि के लिए होना चाहिए। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘जरूरतमंदों की मदद का महान कार्य केवल तस्वीर खिंचवाने का मौका नहीं बन जाए बल्कि संकटग्रस्त, फंसे, भूखे और गरीब की वास्तविक मदद हो इसलिए यह निर्देश जारी किया गया है।’’

उल्लेखनीय है कि तीन लाख 25 हजार जवानों के साथ सीआरपीएफ देश का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल है। बल ने 40 दिनों के लॉकडाउन के दौरान अपने क्षेत्र इकाइयों को जरूरतमंदों को खाना आदि की मदद पहुंचाने का निर्देश दिया है।

कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच जरूरतमंद लोगों में जरूरी सामग्री बांटने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तैर रही है लेकिन इसी बीच केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने अपने फील्ड इकाईयों को निर्देश दिया है कि वह अपने कर्मी या जरूरतमंद लोगों की निजता का ख्याल रखते हुए उनकी तस्वीरें नजदीक से न लें। सुरक्षा बल ने अपने सभी फील्ड इकाईयों से कहा है कि सामाजिक कार्य करते समय ‘ लेखा-जोखा के उद्देश्य से’ तस्वीरें खींचना महत्वपूर्ण है लेकिन ऐसा करते हुए कर्मी या जरूरतमंद लोगों की तस्वीरें खींचने से बचा जा सकता है।

सीआरपीएफ के इस निर्देश की जानकारी पीटीआई-भाषा को हासिल हुई है। इस संदेश में लिखा है, ‘‘ इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि कैमरे का फोकस कार्य पर हो न कि देने वाले या लेने वाले पर।’’ निर्देश में कहा गया है, ‘‘ इसलिए इस कार्य में शामिल लोगों की नजदीक से तस्वीर लेने से बचा जाए।

तस्वीरों में कार्य को दिखाया जाए ताकि किसी को यह न लगे कि उसकी निजता पर हमला किया जा रहा है।’’ सोशल मीडिया, अखबारों और टेलिविजन चैनलों पर खाद्य पदार्थ या जरूरी सामान वितरण करते हुए लोगों की तस्वीरें दिखाई गई हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस तरह के सामाजिक कार्य को फोटो कार्यक्रम नही बनाया जाए इसलिए ये निर्देश जारी किये गए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीआरपीएफगृह मंत्रालयकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30-34 साल के करियर में केवल एक ही पदोन्नति?, सीआईएसएफ के 500 से अधिक निरीक्षकों ने “निष्पक्ष” कैडर समीक्षा की मांग की

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतवंदे मातरम के लिए सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, हर किसी को पालन करना अनिवार्य; जानें

भारतRepublic Day 2026: अद्भुत, अलौकिक, अतुलनीय, अविस्मरणीय, अकल्पनीय और अति मनमोहक?, कर्तव्य पथ पर रणबांकुरे...

भारतसलाम कर रहा देश?, 982 पुलिस कर्मियों को वीरता और सेवा पदक सम्मान

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?