लाइव न्यूज़ :

बिहार में 6 सितंबर तक के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, जानें किन सेवाओं पर रहेगी पाबंदी

By अनुराग आनंद | Updated: August 17, 2020 14:30 IST

बिहार सरकार ने राज्य में राजनीतिक, समाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोक को आगे 6 सितंबर तक के लिए लगाए रखने का फैसला किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देदफ्तरों में कर्मचारियों की संख्या भी 33 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी गई है।  पार्क, जिम और शिक्षण संस्थानों पहले की तरह ही बंद रखे गए हैं।बस सेवा को पूरी तरह बंद रखा गया है। लेकिन, ऑटो व टैक्सी पूर्व की तरह चलता रहेगा।

पटना: बिहार सरकार ने राज्य में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, राज्य में 6 सितंबर तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। 

इंडिया डॉट कॉम की मानें तो राज्य सरकार ने ज्यादातर सेवा व सुविधाओं के क्षेत्र में 30 जुलाई को जारी किए गए आदेश को ही प्रभावी बताया है। 

नीतीश कुमार सरकार ने राज्य में राजनीतिक, समाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोक को आगे 6 सितंबर तक के लिए लगाए रखने का फैसला किया है। 

यही नहीं राज्य में बस सेवाओं के आवागमन पर भी सरकार ने रोक लगाए रखने का फैसला किया है। सरकार ने इस बार व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को खोलने की इजाजत दे दी है। 

बिहार में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण के मामले-

बिहार में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। राज्य में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 3891 लोग ठीक हुए हैं। इसके साथ ही ठीक होने वालों की कुल संख्या 72566 हो गई है। राज्य में रिकवरी दर 69.71 प्रतिशत है। अब तक राज्य में कुल 1679462 सैंपल की जांच हुई है और राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 30989 है। सूबे में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 104093 हो गया है। जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या 537 हो गई है।

इन सुविधाओं पर पाबंदी जारी रहेगी-

- दफ्तरों में कर्मचारियों की संख्या भी 33 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी गई है।  - पार्क, जिम और शिक्षण संस्थानों पहले की तरह ही बंद रखे गए हैं।- बैंकों, आईटी और संबंधित सेवाओं, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, इंटरनेट, दूरसंचार, ई कॉमर्स, पेट्रोल पंप, बिजली उत्पादन आदि दी गई। - प्रदेश में मॉल नहीं खुलेंगे व दुकान व व्यावसायिक प्रतिष्ठान तय शर्तों के साथ खोला जा सकेगा। - बस सेवा को पूरी तरह बंद रखा गया है। लेकिन, ऑटो व टैक्सी पूर्व की तरह चलता रहेगा।- शैक्षणिक, प्रशिक्षण, अनुसंधान और कोचिंग संस्थान आदि बंद रहेंगे।

टॅग्स :बिहारकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?