लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ाया गया, सरकार ने जारी किए ये दिशा-निर्देश

By भाषा | Updated: June 1, 2020 05:52 IST

मिजोरम सरकार ने लॉकडाउन को रविवार को एक और महीने यानी 30 जून तक बढ़ा दिया है। सरकार ने ल़ॉकडाउन के पांचवें चरण के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं और इसमें सामाजिक दूरी और अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखने पर जोर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमिजोरम सरकार ने लॉकडाउन को रविवार को एक और महीने यानी 30 जून तक बढ़ा दिया है।सरकार ने ल़ॉकडाउन के पांचवें चरण के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं और इसमें सामाजिक दूरी और अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखने पर जोर दिया गया है।

आइजोल। मिजोरम सरकार ने लॉकडाउन को रविवार को एक और महीने यानी 30 जून तक बढ़ा दिया है। सरकार ने ल़ॉकडाउन के पांचवें चरण के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं और इसमें सामाजिक दूरी और अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखने पर जोर दिया गया है। यह सोमवार से प्रभावी होंगे। मिजोरम ग्रीन जोन में आता है और यह नौ मई को कोविड-19 मुक्त क्षेत्र बन गया था तब राज्य के एकमात्र मरीज को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

सरकार ने रविवार को आदेश में कहा, " देश के अन्य हिस्सों में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी, खासकर, पड़ोसी राज्यों में बढ़ते मामले को देखते हुए और अन्य राज्यों के निषिद्ध क्षेत्रों से लौट रहे मिजोरम के लोगों के मद्देनजर मिजोरम में बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन की अवधि को 30 जून तक बढ़ाने की आवश्यकता महसूस की गई है।" राज्य में शाम पांच बजे तक गली मौहल्ले की दुकानों और अन्य व्यापार को खोलने की इजाजत है। बहरहाल, आइजोल नगर निकाय और जिला मुख्यालय की सीमा में शॉपिंग परिसर और वाणिज्य केंद्रों की दुकानें वैकल्पिक दिनों में खोली जाएंगी।

आदेश में कहा गया है कि रात का कर्फ्यू शाम सात से सुबह साढ़े चार बजे तक रहेगा और पांच से ज्यादा लोगों के जमा होने पर भी रोक रहेगी। शादी और अंतिम संस्कार में 20 लोगों के शामिल होने की इजाजत है। इस बीच राज्य के शिक्षा मंत्री लालछंदमा राल्ते ने पीटीआई-भाषा को बताया कि नए दिशा-निर्देशों का असर 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं और कक्षा 10वीं के कम्पार्टमेंट के इम्तिहान पर नहीं पड़ेगा जो 16-18 जून से होने हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए