लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में लॉकडाउन 24 मई तक बढ़ा

By भाषा | Updated: May 16, 2021 15:54 IST

Open in App

चंडीगढ़, 16 मई हरियाणा सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए लॉकडाउन को 24 मई तक बढ़ाने की रविवार को घोषणा की।

राज्य में पहले से लागू लॉकडाउन को 17 मई से अगले एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है।

हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लॉकडाउन के बारे में ट्वीट कर बताया, ‘‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा 17 मई से 24 मई तक विस्तारित।’’ उन्होंने कहा कि राज्य में सख्त पाबंदी लागू की जाएगी।’’

विज ने पिछले रविवार को लॉकडाउन को 10 मई से 17 मई तक विस्तारित कर दिया था।

कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान हरियाणा सरकार ने सबसे पहले तीन से 10 मई तक एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाया था।

हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन को ‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा’ नाम दिया है।

पिछले कुछ हफ्ते में राज्य में संक्रमण के मामलों और मौतों की संख्या में वृद्धि हुई है। मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पतालों पर भी दबाव बढ़ गया है।

राज्य सरकार ने ग्रामीण इलाकों में वायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रयास तेज कर दिया है।

लॉकडाउन के दौरान कई श्रेणियों के लोगों को पाबंदी से छूट दी जाएगी। इनमें कानून-व्यवस्था बहाल रखने, आपात और निगम सेवाएं, कोविड-19 संबंधी ड्यूटी में लगे लोग होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल