लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन इम्पैक्ट: रोहतक का दूल्हा और मैक्सिको की दुल्हन, डिप्टी कमिश्नर ने रात में दफ्तर खुलवाकर करवाई शादी, जानें पूरा मामला

By बलवंत तक्षक | Updated: April 15, 2020 07:09 IST

देश में कोरोना वायरस के मद्देनजर लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी लॉकडाउन जारी रखने का ऐलान करते हुए कहा है कि इसकी नियम और भी कठोर किए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमैक्सिको की महिला डाना अपनी मां के साथ 11 फरवरी को रोहतक आ गई थी। इस अनोखी शादी में डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के कुछ कर्मचारी भी उपस्थित थे.

चंडीगढ़: देश में जारी लॉकडाउन के चलते मानव जिंदगी थम सी गई है. यहां तक की कई लोगों को शादी तक रूक गई है. ऐसा ही एक मामला हरियाणा में रोहतक में सामने आया जब यहां के डिप्टी कमिश्नर ने मैक्सिको की एक लड़की की शादी करवाने के लिए रात आठ बजे अपना दफ्तर खुलवाया. यह शादी लॉकडाउन जारी रहने के कारण अटक गई थी, लेकिन जब रोहतक की सूर्या कॉलोनी के निरंजन कश्यप ने डिप्टी कमिश्नर आर.एस. वर्मा के कार्यालय में अपनी अर्जी लगाई तो उन्होंने दोनों युवाओं की भावनाओं को समझते हुए उन्हें शादी के बंधन में बंधवाने के लिए विशेष तौर पर अपना दफ्तर खुलवाया. इस मौके पर लड़के के पिता श्याम कुमार और लड़की की मां गवाह के रूप में मौजूद रहे.

इस अनोखी शादी में डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के कुछ कर्मचारी भी उपस्थित थे. अपनी शादी के बारे में निरंजन कश्यप का कहना था कि भले ही शादी धूमधाम से नहीं हुई, लेकिन इस बात की खुशी है कि जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिला. मैक्सिकन मूल की लड़की डाना ओलिवेरोस क्रूज की निरंजन से दोस्ती 2017 में स्पेनिश भाषा के ऑनलाइन कोर्स करते समय हुई थी. इसके एक साल बाद डाना अपनी मां मरियम क्रूज टोरेस के साथ पर्यटक वीजा पर रोहतक आई थी और निरंजन के जन्मदिन पर सगाई की रस्में पूरी कर ली थीं. लेकिन अब शादी के मौके पर कोरोना के कारण लॉकडाउन हो जाने से शादी बीच में ही अटक गई.

24 अप्रैल को लड़की की मां को जाना था वापस

निरंजन कश्यप के पिता श्याम कुमार ने बताया कि डाना अपनी मां के साथ 11 फरवरी को रोहतक आ गई थी. उन्हें लगता था यहां एक महीने में सारा काम हो जाएगा. लेकिन लॉकडाउन के कारण सारा कार्यक्रम अटक गया. उनकी मां ने वापस मैक्सिको लौट ने के लिए 24 अप्रैल की टिकट भी बुक करवा ली थी. लेकिन शादी में देरी हो गई.

डिप्टी कमिश्नर की मदद से शादी संपन्न हो जाने पर मरियम ने वापस लौटने के लिए अब 5 मई की फ्लाइट बुक करवाई है. असल में मैक्सिको में इनके पिता, छोटी बहन और दादी के अलावा परिवार के अन्य लोग भी रहते है. वहां पर कोरोना वायरस का असर है. कानूनी पेचिदगियों को दूर कर वापस लौटना ज़रूरी था. मरियम का कहना है, मुझे इस बात की बड़ी खुशी है कि मेरी बेटी डाना जल्दी ही रोहतक के माहौल में रम गई है.

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनलोकमत समाचारकोरोना वायरस इंडियाहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील