लाइव न्यूज़ :

Lockdown: मेट्रो की फिर से शुरुआत को लेकर CISF ने तैयार किया प्रस्ताव, बिना मास्क वालों को प्रवेश नहीं

By भाषा | Updated: April 23, 2020 23:12 IST

खांसी, जुकाम जैसे फ्लू के लक्षणों वाले व्यक्तियों को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। सीआईएसएफ के महानिदेशक राजेश रंजन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इस प्रस्ताव को यह ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है कि यात्रियों, बल के कर्मियों, डीएमआरसी के कर्मियों और परिसर के अन्य लोगों की गति, सुरक्षा और संरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली मेट्रो के संचालन के फिर शुरू होने पर यात्रियों के प्रवेश को लेकर सीआईएसएफ ने एक प्रस्ताव तैयार किया है।इस प्रस्ताव में शामिल उपायों के तहत यात्रियों को जांच से पूर्व शरीर पर धारण की गई किसी भी धातु को हटाना होगा।

दिल्ली मेट्रो के संचालन के फिर शुरू होने पर यात्रियों के प्रवेश को लेकर सीआईएसएफ ने एक प्रस्ताव तैयार किया है। बृहस्पतिवार को तैयार इस प्रस्ताव में शामिल उपायों के तहत यात्रियों को जांच से पूर्व शरीर पर धारण की गई किसी भी धातु को हटाना होगा। मास्क पहनने के साथ-साथ आरोग्य सेतु एप भी मोबाइल में डाउनलोड होना चाहिए। यदि किसी यात्री में फ्लू के लक्षण होंगे तो उसे यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मेट्रो नेटवर्क की सुरक्षा में तैनात अर्धसैनिक बल ने यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए एक योजना तैयार की है। पीटीआई-भाषा को मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) और शहरी विकास मंत्रालय के परामर्श के बाद ही बल द्वारा प्रस्तावित योजना को लागू किया जाएगा।

बल द्वारा प्रस्तावित योजना के अनुसार लगभग 12,000 पुरुष और महिला कर्मियों को 160 से अधिक मेट्रो स्टेशनों की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया जाएगा जिससे रेल नेटवर्क की सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से फिर से शुरू किया जा सके।

योजना में कहा गया है, 'आरोग्य सेतु एप्लिकेशन से जारी ई-पास से कोविड-29 के लक्षण वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान उन्हें मेट्रो के उपयोग से रोका जा सकता है। मेट्रो परिसर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा साथ ही हर प्रवेश बिंदु पर हैंडवाश और हैंड सैनिटाइजर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।”

प्रस्ताव के अनुसार प्रत्येक स्टेशन में प्रवेश से पूर्व थर्मल जांच की जाएगी और जिनका तापमान सामान्य नहीं होगा उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

खांसी, जुकाम जैसे फ्लू के लक्षणों वाले व्यक्तियों को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। सीआईएसएफ के महानिदेशक राजेश रंजन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इस प्रस्ताव को यह ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है कि यात्रियों, बल के कर्मियों, डीएमआरसी के कर्मियों और परिसर के अन्य लोगों की गति, सुरक्षा और संरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियादिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

क्राइम अलर्टउत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग चलती मेट्रो के आगे कूदा, मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए