लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में आइजोल एवं अन्य जिला मुख्यालय नगरों में तीन मई से लॉकडाउन की घोषणा

By भाषा | Updated: May 2, 2021 00:55 IST

Open in App

आइजोल, एक मई मिजोरम सरकार ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बाद आइजोल और अन्य जिला मुख्यालय नगरों में तीन मई से आठ दिनों के लॉकडाउन की शनिवार को घोषणा की।

जारी आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 मामलों की लगातार वृद्धि के मद्देनजर मिजोरम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आवश्यक सेवाओं को छोड़कर लोगों की आवाजाही और गतिविधियों को रोकने के लिए, "लॉकडाउन" के रूप में सख्त कदम उठाने का फैसला किया है।

आदेश के अनुसार, यह निर्णय कोविड​​-19 संक्रमण रोकने, प्रभावी जांच करने, संक्रमितों के उपचार पर नजर रखने और टीकाकरण बढ़ाने के लिए लिया गया है।

लॉकडाउन सोमवार (3 मई) सुबह चार बजे शुरू होगा जो 11 मई की सुबह 4 बजे तक लागू रहेगा।

मिजोरम में आइजोल सहित 11 जिले हैं।

आदेश में कहा गया है कि आइजोल नगरपालिका क्षेत्र और अन्य जिला मुख्यालय नगर के किसी भी निवासी को लॉकडाउन के दौरान अपने घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए, वहीं राज्य में या राज्य के बाहर यात्रा बहुत जरूरी स्थिति में करने की अनुमति दी जाएगी।

इसमें कहा गया है कि रात का कर्फ्यू सभी जिला मुख्यालयों में शाम 7 से सुबह 4 बजे के बीच लगाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए