लाइव न्यूज़ :

Lockdown: AIIMS के डॉक्टर घर बैठे देंगे उपचार, सोमवार से लें ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट

By एसके गुप्ता | Updated: April 18, 2020 22:54 IST

एम्स निदेशक डा. रणदीप गुलेरिया ने लोकमत से विशेष बातचीत में कहा कि कोविड-19 के दौरान अन्य रोग के मरीजों को भी उपचार मिलता रहे और वह संक्रमण से बचे रहें, इस दिशा में सोमवार से एम्स टेलीमेडिसन सेवाएं शुरू करने जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के दौरान राहत की बड़ी खबर यह है कि दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सोमवार से रोगियों के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। कोविड-19 महामारी के चलते एम्स में करीब एक महीने पहले ही अन्य रोगियों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी गई थीं। केवल इमरजेंसी सेवा ही यहां शुरू हैं।

लॉकडाउन के दौरान राहत की बड़ी खबर यह है कि दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सोमवार से रोगियों के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। कोविड-19 महामारी के चलते एम्स में करीब एक महीने पहले ही अन्य रोगियों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी गई थीं। केवल इमरजेंसी सेवा ही यहां शुरू हैं। 

एम्स निदेशक डा. रणदीप गुलेरिया ने लोकमत से विशेष बातचीत में कहा कि कोविड-19 के दौरान अन्य रोग के मरीजों को भी उपचार मिलता रहे और वह संक्रमण से बचे रहें, इस दिशा में सोमवार से एम्स टेलीमेडिसन सेवाएं शुरू करने जा रहा है। इसमें डॉक्टर से अप्वाइंटमेंट लेने वाले रोगियों को चिकित्सक खुद फोन करके उनका हाल जानेंगे।

एम्स निदेशक डा. रणदीप गुलेरिया ने लोकमत से खास बातचीत में कहा कि ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेते समय रोगी अपना मोबाइल नंबर या फोन नंबर जरूर दें। जिससे चिकित्सकों को उनसे संपर्क करने में आसानी रहे। 

उन्होंने कहा कि वह अभी नेफ्रोलॉजी विभाग से आकर बैठे हैं। जहां 900 रोगियों की कंसलटेंसी पेंडिंग हैं। ऐसे ही एंडोक्रोनोलॉजी, डायलसिस, पीडियाट्रिक, कैंसर, कार्डियोलॉजी और आईसेंटर में फोलोअप रोगियों की बड़ी संख्या है। जिन्हें हम ज्यादा इंतजार नहीं करा सकते। 

एम्स के चिकित्सक अपने रोगियों को लेकर चिंतत हैं। इसलिए सोमवार से उन्होंने ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट देकर उन्हें संक्रमण से बचाने के लिए टेलीफोन पर टेलीमेडिसन योजना के तहत कंसलटेंसी देना सुनिश्चित किया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नए मरीज भी ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट ले सकेंगे।

डा. गुलेरिया ने कहा कि लॉकडाउन खुलने को लेकर अस्पताल में रोगियों के उपचार को लेकर तैयारी की जा रही है। जिसमें सभी चिकित्सकों के ड्यूटी घंटे बढ़ाने के साथ-साथ उनकी छुटिटयां रद्द करना शामिल है। जिससे उपचार के लिए आने वाले अधिक से अधिक रोगियों को चिकित्सक देख सकें। ज्यादा संख्या में सर्जरी हो सकें। 

अभी चिकित्सक सुबह 8 से शाम पांच बजे तक मरीजों को देखते और सर्जरी करते हैं। लॉकडाउन खुलने पर यह समय रात 9 से 10 बजे तक बढ़ाया जाएगा। जिससे अस्पताल में चिकित्सकों के कार्य घंटों में करीब 4 से 5 घंटे की बढ़ोत्तरी हो जाएगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाएम्सदिल्लीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए