लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन 4: जानें दिल्ली में किन चीजों की होगी अनुमति और क्या रहेगा बंद

By सुमित राय | Updated: May 18, 2020 18:47 IST

लॉकडाउन के चौथे चरण में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई छूट का ऐलान किया है, यहां जानें किन चीजों की होगी अनुमति और क्या रहेगा बंद...

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को लॉकडाउन के चौथे चरण के लिए गाइडलाइन की घोषणा की। केजरीवाल ने कहा कि अब हमें कोरोना के साथ अपनी जिन्दगी चलाने की आदत डालनी होगी, लॉकडाउन हमेशा नहीं रह सकता। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब हमें अपनी अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे खोलने की दिशा में बढ़ना है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को लॉकडाउन के चौथे चरण के लिए गाइडलाइन की घोषणा की। केजरीवाल ने कहा कि शाम 7 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक जरूरी सेवाओं को छोड़कर किसी काम के लिए घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। 65 साल से ज्यादा उम्र के लोग, 10 साल से कम उम्र के लोग, गर्भवती महिलाओं और ऐसे लोग जिनको दूसरी बीमारी है, उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि कोरोना अगले एक दो महीने में तो खत्म नहीं होने वाला नहीं है, जब तक इसकी वैक्सीन नहीं आएगी तब तक ये खत्म नहीं होने वाला। अब हमें कोरोना के साथ अपनी जिन्दगी चलाने की आदत डालनी होगी, लॉकडाउन हमेशा नहीं रह सकता। हालांकि कंटेनमेंट जोन में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी भी गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब हमें अपनी अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे खोलने की दिशा में बढ़ना है, कल केंद्र सरकार ने इस बारे में कुछ दिशानिर्देश जारी किए हैं, लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा, लेकिन इसमें कई ढील दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी और सभी प्राइवेट दफ्तर अपनी पूरी क्षमता के साथ खुल जाएंगे, पर प्राइवेट दफ्तर कोशिश करें कि जितना ज्यादा घर से काम किया जा सके, उतना घर से काम किया जाए।

लॉकडाउन 4: क्या अनुमति नहीं दी जाएगी

मेट्रो सेवाएंस्कूलोंकोचिंग प्रशिक्षण संस्थानहोटलसिनेमा हॉलशॉपिंग मॉलजिमस्विमिंग पूलमनोरंजन पार्कबारऑडिटोरियमअसेम्बली हॉलधार्मिक स्थान / पूजा स्थलनाई / स्पा / सैलून

लॉकडाउन 4: दिल्ली में इन चीजों की अनुमति होगी

रेस्तरां (सिर्फ डिलिवरी के लिए)खेल परिसर (बिना दर्शकों के) कोई दर्शकों की अनुमति दी हैपरिवहन सेवाएं - ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा, टैक्सी, ग्रामीण सेवा, मैक्सी कैब्स, आरटीवी, बसें, चार पहिया वाहन और दोपहिया वाहननिजी और सरकारी कार्यालय- (संभव हो तो वर्क फ्रॉम होम)बाजार / बाजार परिसर (ऑड-ईवन आधार पर)सभी आवश्यक दुकानें / स्टैंड-अलोन दुकानें निर्माण गतिविधियों (केवल दिल्ली के निवासियों को अनुमति)शादी समारोह - (50 मेहमानों की अनुमति)अंतिम संस्कार - (20 लोगों की अनुमति)कंटेनमेंट जोन में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी भी गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी।

बस, ऑटो और टैक्सी में कितनी सवारी की अनुमति

ऑटो- एक सवारीटैक्सी- 2 सवारीग्रामीण सेवा / ईको फ्रेंडली सेवा -1 यात्रीमैक्सी कैब्स - 5 यात्रीआरटीवी - 11 यात्री (सीट को वायरसमुक्त करना ड्राइवर की जिम्मेदारी)बसें - 20 से अधिक यात्री नहीं (हर यात्री की स्क्रीनिंग और बसों के अलावा बस स्टॉप पर  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन)चार पहिया वाहन - 2 यात्री (कार-पूलिंग की अनुमति नहीं)दुपहिया वाहन - पीछे की सवारी के बिना

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्ली सरकारकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया