लाइव न्यूज़ :

अमरनाथ यात्रा: यात्रा की तैयारियों में शामिल हुए स्थानीय, कहा-तीर्थयात्रियों की करेंगे हर तरह की मदद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 27, 2023 16:28 IST

अमरनाथ यात्रा पर बोलते हुए स्थानीय ने कहा है कि अमरनाथ यात्रा न केवल हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का प्रतीक है, बल्कि इससे यहां के स्थानीय लोगों को आजीविका कमाने में भी मदद मिलती है।

Open in App
ठळक मुद्दे1 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। ऐसे में इसकी तैयारियां भी जोरो शोर से शुरू हो गई है। इसकी तैयारियों में स्थानीय भी बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे है।

जम्मू: अमरनाथ यात्रा से पहले मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के विभिन्न इलाकों के स्थानीय लोगों ने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए बालटाल में तंबू लगाना शुरू कर दिया है। दक्षिण कश्मीर के हिमालय पर्वत में 3,8,80 मीटर की ऊंचाई पर स्थित श्री अमरनाथ गुफा की वार्षिक यात्रा 1 जुलाई को शुरू होगी और 31 अगस्त को समाप्त होगी।

यात्रा की तैयारी के लिए स्थानीय भी आए साथ

स्थानीय लोग भी बालटाल पहुंच रहे हैं जहां वे यात्रियों के लिए अपने तंबू लगा रहे हैं जहां तीर्थयात्रियों को अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। यह यात्रा कई सालों से जिले के लोगों को आजीविका भी प्रदान करता है।बालटाल में तंबू लगाने वाले अहमद का कहना था कि हम यात्रियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उन्हें हर संभव सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा न केवल हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का प्रतीक है, बल्कि इससे यहां के स्थानीय लोगों को आजीविका कमाने में भी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि इनमें होटल मालिक, घुड़सवार, टैक्सी चालक आदि शामिल हैं क्योंकि तीर्थयात्री इस यात्रा को केवल पवित्र अमरनाथ गुफा तक ही सीमित नहीं रखते हैं, बल्कि वे विभिन्न स्वास्थ्य रिसॉर्ट्स भी जाते हैं।

स्थानीय निभा रहे है महत्वपूर्ण भूमिका

एक अन्य स्थानीय नागरिक ने कहा कि हर साल बालटाल बेस कैंप से पवित्र गुफा तक हजारों टेंट लगाए जाते हैं, जो यात्रा के दौरान बालटाल में एक अलग तरह की सुंदरता पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें तंबुओं को स्थापित करने के लिए स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।

स्थानीय लोगों ने कहा कि अमरनाथ यात्रा ने कश्मीरी लोगों की भावनाओं को जोड़ा है जो सदियों से यात्रा को सफलतापूर्वक आयोजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर प्रशासन यात्रा को सफल बनाने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है। हालांकि, स्थानीय लोगों के सहयोग के बिना यह बिल्कुल भी संभव नहीं है। 

टॅग्स :अमरनाथ यात्राजम्मू कश्मीरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील