लाइव न्यूज़ :

पानी के मुद्दे पर स्थानीय महिलाओं ने झारग्राम में भाजपा के दो सांसदों का घेराव किया

By भाषा | Updated: February 9, 2021 01:14 IST

Open in App

झारग्राम, आठ फरवरी पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले में सोमवार को स्थानीय महिलाओं ने इस इलाके के घरों में पाइपलाइनों से जल की आपूर्ति करने के वादे को पूरा करने की मांग को लेकर भाजपा के दो सांसदों का घेराव किया।

बड़ी संख्या में महिलाओं ने बिनपुर पुलिस थाना क्षेत्र में सिल्दा पर राज्य राजमार्ग-5 को जाम कर दिया था। ये स्थानीय सांसद कुनार हेम्ब्राम से लोकसभा चुनाव में किये गये वादे को पूरा करने की मांग कर रही थीं। इसी दौरान पुरुलिया के भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो इस इलाके से गुजर रहे थे और रास्ता बंद होने की वजह से वह वहां फंस गए।

अपने वाहन से बाहर आकर महतो ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम उनकी मांग के साथ हैं। पानी और बिजली नहीं है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है?’’

हालांकि इसके बाद भी महिलाएं वहां से नहीं हटीं और उनमें से एक ने कहा, ‘‘ कुनार हेम्ब्राम ने घरों तक पानी पहुंचाने का वादा किया था तो फिर अब तक ऐसा क्यों नहीं हुआ? क्यों हमारे घरों में पानी नहीं है?’’

विरोध प्रदर्शन तेज होने के बाद सांसद के सुरक्षाकर्मी उन्हें वहां से निकालकर ले गए। हेम्ब्राम बाद में मौके पर पहुंचे तो प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने उन्हें भी घेर लिया और नारे लगाने लगीं।

उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कहा कि वह विधानसभा चुनाव के बाद उनके मुद्दे का समाधन करेंगे।

सांसद के आश्वासन से नाखुश लोगों ने घेराव करीब 40 मिनट तक जारी रखा। हालांकि हेम्ब्राम का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था। पुलिस और सुरक्षाकर्मी बाद में उन्हें वहां से ले गए।

बाद में हेम्ब्राम ने संवाददाताओं को बताया कि वह महिलाओं से मुद्दे पर बात करने गए थे और वहां कोई विरोध प्रदर्शन उनके खिलाफ नहीं हो रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया