लाइव न्यूज़ :

लोकल ट्रेन सेवाएं 50प्रतिशत ग्रामीण आबादी के टीके लगने के बाद शुरू की जाएंगी: ममता

By भाषा | Updated: August 18, 2021 21:30 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि राज्य में लोकल ट्रेन सेवाएं तभी शुरू की जाएगीं जब 50प्रतिशत ग्रामीण आबादी को कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीका लग जाएगा। बनर्जी ने यह भी कहा कि राज्य को अब तक संक्रमण रोधी टीके की 3.75 करोड़ खुराकें मिल चुकी हैं, इनमें वे खुराक भी शामिल हैं जिन्हें सीधे निर्माताओं से खरीदा गया है, वहीं राज्य को 14 करोड़ खुराकों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोलकाता में 75 प्रतिशत और हावड़ा में 80 प्रतिशत आबादी को पहली खुराक दी जा चुकी है,जहां उनकी सरकार का ध्यान भीड़-भाड़ वाले शहरी इलाकों पर है। राज्य सचिवालय ‘नाबन्ना’ में मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा,‘‘ ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण का काम 50 प्रतिशत पूरा होने पर लोकल ट्रेन सेवाएं दोबारा शुरू की जाएंगी।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के बच्चों को ज्यादा प्रभावित करने संबंधित आशंकाओं के चलते ‘अतिरिक्त सावधानी’ बरती जा रही है। बनर्जी ने विकास परियोजनाओं का जायजा लेने और मंत्रियों और सचिवों के साथ अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए दिन में एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि कम से कम 46 लाख लोगों ने ‘दुआरे सरकार’ (घर के दरवाजे पर सरकार) के तहत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने और पेरे समाधान (इलाके में समाधान) पहल के लिए आवेदन जमा किए हैं। ममता बनर्जी सरकार द्वारा पिछले साल दिसंबर में शुरू की गई ‘दुआरे सरकार’ पहल के तहत सरकारी योजनाओं के लिए लोगों के नाम सूचीबद्ध करने के लिए शिविर लगाए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील