लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में झड़प में भाजपा के स्थानीय नेता की ‘‘पीट पीट कर हत्या’’, एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 18, 2020 17:04 IST

Open in App

कूचबिहार (पश्चिम बंगाल),18 नवंबर पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में बुधवार को दो सामुदायिक क्लबों के सदस्यों के बीच झड़प में भाजपा के एक स्थानीय नेता की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या का दी गई।

उनके परिवार ने यह जानकारी दी।

नेता के परिजन ने बताया कि यह घटना तूफानगंज क्षेत्र में मां काली की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान हुई।

हालांकि, भाजपा ने आरोप लगाया कि घटना के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ है, वहीं सत्तारूढ़ पार्टी ने इन आरोपों से इनकार किया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि भाजपा के बूथ सचिव कलाचंद कर्माकर (55) ने झगड़ा कर रहे दो क्लब के सदस्यों को शांत कराने का प्रयास किया तो लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

अधिकारी ने बताया कि इससे कर्माकर अचेत हो कर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

कर्माकर की पत्नी आरोप है कि उन्हें डंडे से मारा गया था। वहीं भाजपा की जिला इकाई ने घटना के लिए तृणमूल कांग्रेस पर दोष मढ़ा है।

भाजपा के स्थानीय नेता सौरभ दास ने कहा,‘‘ तृणमूल कांग्रेस ने कूचबिहार जिले में अपना आधार खो दिया है, और अब वह भाजपा के कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है।’’

वहीं तृणमूल कांग्रेस के नेता एवं उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींन्द्रनाथ घोष ने आरोपों को खारिज किया और उन्हें निराधार बताया।

उन्होंने कहा,‘‘ स्थानीय झगड़े के कारण घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भाजपा मामले का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए