लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल को भी ऑक्सीजन मिली

By भाषा | Updated: April 25, 2021 11:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में ऑक्सीजन की भारी कमी के बीच यहां लोकनायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल को रविवार सुबह करीब 10 बजे ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अस्पताल में ऑक्सीजन का भंडार खत्म हो गया था।

एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने कहा, ‘‘हमारा ऑक्सीजन भंडार खत्म हो गया था और हमारे पास केवल दो घंटे के लिए ही ऑक्सीजन बची थी।’’

एलएनजेपी अस्पताल की रोगी कल्याण समिति के चेयरमैन एवं आप विधायक राघव चड्ढा ने अस्पताल में ऑक्सीजन का भंडार भरने के लिए क्रायोजेनिक टैंकर के रास्ते में होने के बारे में ट्वीट किया था।

उन्होंने रविवार को सुबह नौ बजकर 55 मिनट पर ट्वीट किया, ‘‘अगले 30 मिनट में एलएनजेपी को क्रायोजेनिक टैंकर के जरिए तरल ऑक्सीजन मिलेगी। टैंकर रास्ते में है।’’

चड्ढा ने सर गंगाराम अस्पताल को भी देर रात करीब 12 बजकर 20 मिनट पर एक मीट्रिक टन ऑक्सीजन दिलाने में मदद की थी। अस्पताल को रविवार तड़के पांच मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए