लाइव न्यूज़ :

LMOTY 2024: 'संकटमोचक' गिरीश महाजन का सम्मान, लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर का पुरस्कार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2024 20:39 IST

Lokmat Maharashtrian Of The Year Awards LMOTY 2024: लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर पुरस्कार समारोह, जो महाराष्ट्र में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली हस्तियों का सम्मान करता है, आज मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देगिरीश महाजन को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।गिरीश महाजन ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से यह विशेष पुरस्कार स्वीकार किया।1995 से 2019 तक लगातार छह बार जामनेर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल कर चुके हैं।

Lokmat Maharashtrian Of The Year Awards LMOTY 2024: महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले मेधावी व्यक्तियों का सम्मान समारोह गुरुवार को आयोजित किया गया। 15 फरवरी को गेटवे ऑफ इंडिया पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस समारोह में बीजेपी नेता और राज्य सरकार में मंत्री गिरीश महाजन को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

गिरीश महाजन ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से यह विशेष पुरस्कार स्वीकार किया। महाजन जो बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं, 1995 से 2019 तक लगातार छह बार जामनेर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल कर चुके हैं। गिरीश महाजन बीजेपी में कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। गिरीश महाजन को पार्टी में संकटमोचक के रूप में भी जाना जाता है।

क्योंकि वह पार्टी और सरकार के सामने आने वाली बाधाओं का सामना करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 2014 में जब भाजपा राज्य में सत्ता में आई, तो गिरीश महाजन ने जल संसाधन विभाग के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया। 2022 में राज्य में सत्ता हस्तांतरण के बाद उन्हें ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड, महाराष्ट्र के नंबर 1 मीडिया ग्रुप लोकमत के द्वारा महाराष्ट्र के मान सम्मान को विविध क्षेत्र में बढ़ाने वाले व्यक्तित्व को सम्मानित करने की एक पहल है। हर साल यह अवार्ड बॉलीवुड, राजनीति, स्पोर्ट्स से लेकर समाजसेवा तक से जुड़े लोगों सम्मान के तौर पर प्रदान किया जाता है। पुरस्कार हर साल उन व्यक्तियों और संगठनों को दिया जाता है जिन्होंने सार्वजनिक सेवा - समाज सेवा, शिक्षा, प्रशासन, राजनीति, चिकित्सा, उद्योग, खेल, कृषि, सीएसआर के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

टॅग्स :लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2024एकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रमुंबईलोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो