लाइव न्यूज़ :

लोजपा के पारस खेमे ने चिराग नीत समूह की बैठक से पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की

By भाषा | Updated: June 19, 2021 22:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जून लोजपा के पशुपति कुमार पारस की अगुवाई वाले खेमे ने शनिवार को पार्टी से संबद्ध सभी शाखाओं और प्रदेश इकाइयों को भंग कर दिया और नयी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की।

यह फैसला दिल्ली में चिराग पासवान के नेतृत्व वाले समूह द्वारा रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाये जाने के जवाब में आया है। पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर पारस, सभी चार सांसदों और उनके विश्वासपात्र कुछ पार्टी पदाधिकारियों को भी इसमें शामिल किया गया है। पारस ने एक बयान में कहा कि पार्टी की अन्य सभी शाखाओं को भंग किया जा रहा है।

वहीं, चिराग पासवान ने कहा है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 90 प्रतिशत से अधिक सदस्य उनके साथ हैं। शाम में चिराग पासवान ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। उन्होंने लोकसभा में पारस को पार्टी का नेता घोषित करने के दूसरे खेमे का दावा स्वीकार करने के बिरला के फैसले के खिलाफ अपना मामला प्रस्तुत किया। चिराग ने दलील दी कि पार्टी का संसदीय बोर्ड ही संसद में अपने नेता के बारे में फैसला कर सकता है। पार्टी के छह में से पांच सांसदों ने चिराग के स्थान पर पारस को अपना नेता चुना है।

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) पर नियंत्रण को लेकर लड़ाई का फैसला निर्वाचन आयोग में होने की संभावना है क्योंकि दोनों खेमे बिहार के लोकप्रिय दलित नेता रामविलास पासवान की विरासत पर दबदबा बनाने के लिए लड़ रहे है। पिछले साल रामविलास पासवान का निधन हो गया था। चिराग, रामविलास पासवान के पुत्र हैं। पारस, रामविलास के छोटे भाई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए