लाइव न्यूज़ :

लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान ने किया ऐलान, पटना के गांधी मैदान में 28 नवंबर करेंगे भव्य रैली का आयोजन

By एस पी सिन्हा | Updated: October 22, 2024 17:21 IST

चिराग पासवान ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक निर्णय लिया गया है कि आगामी 28 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा।

Open in App

पटना: लोजपा(रा) की प्रदेश कार्यकारिणी की मंगलवार को हुई बैठक के बाद केन्द्रीय मंत्री एवं पार्टी प्रमुख चिराग पासवान ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक निर्णय लिया गया है कि आगामी 28 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी 28 नवंबर को पार्टी की स्थापना दिवस के मौके पर पटना के गांधी मैदान में लोजपा(रा) एक बड़ी रैली की आयोजन करने जा रही है। लंबे समय के बाद हमारे नेता रामविलास पासवान जी के निधन के बाद गांधी मैदान में बड़ी रैली का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ये चुनावी वर्ष भी है। अगले साल इस समय तक नई सरकार की गठन हो चुकी होगी। ऐसे में गांधी मैदान से चुनावी शंखनाद की भी घोषणा होगी। गांधी मैदान की रैली के बाद लोजपा(रा) पूरी तरीके से चुनावी मोड में आ जाएगी। प्रत्याशियों के चयन के साथ सीटों की चयन इस रैली के बाद शुरू हो जाएगा। आने वाले साल में पार्टी की क्या रणनीति होगी इन तमाम चीजों पर चर्चा होगी। 

चिराग पासवान ने कहा कि अभी हमको दिल्ली वापस जाना है। मंत्रालय का काम है, इसलिए दिल्ली जा रहे हैं पर अभी यह बैठक कुछ और समय तक चलेगी। वहीं चिराग पासवान से जब सवाल किया गया कि क्रीमी लेयर और आरक्षण के मुद्दे पर आपका अलग स्टैंड रहता है उसको लेकर चिराग पासवान ने कहा कि मैं एक बात स्पष्ट कर दूं कई लोग चाहते हैं कि मेरे और प्रधानमंत्री के बीच में दूरी बढ़े। बहुत स्पष्ट तौर पर कहना चाहता हूं उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा। प्रधानमंत्री के साथ मेरा विवाद होना संभव नहीं है।

टॅग्स :चिराग पासवानलोक जनशक्ति पार्टीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील