लाइव न्यूज़ :

लोजपा में उठापटक, चाचा पशुपति कुमार पारस ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी बनाई, ओम बिरला से मिले चिराग पासवान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 19, 2021 22:01 IST

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाये जाने के जवाब में आया है। पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर पारस, सभी चार सांसदों और उनके विश्वासपात्र कुछ पार्टी पदाधिकारियों को भी इसमें शामिल किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपारस ने एक बयान में कहा कि पार्टी की अन्य सभी शाखाओं को भंग किया जा रहा है। पारस, रामविलास के छोटे भाई हैं।चिराग, रामविलास पासवान के पुत्र हैं।

नई दिल्लीः  लोजपा के पशुपति कुमार पारस की अगुवाई वाले खेमे ने शनिवार को पार्टी से संबद्ध सभी शाखाओं और प्रदेश ईकाइयों को भंग कर दिया और नयी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की।

यह फैसला दिल्ली में चिराग पासवान के नेतृत्व वाले समूह द्वारा रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाये जाने के जवाब में आया है। पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर पारस, सभी चार सांसदों और उनके विश्वासपात्र कुछ पार्टी पदाधिकारियों को भी इसमें शामिल किया गया है। पारस ने एक बयान में कहा कि पार्टी की अन्य सभी शाखाओं को भंग किया जा रहा है।

चिराग पासवान ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 90 प्रतिशत से अधिक सदस्य उनके साथ हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) पर नियंत्रण को लेकर लड़ाई का फैसला निर्वाचन आयोग में होने की संभावना है क्योंकि दोनों खेमे बिहार के लोकप्रिय दलित नेता रामविलास पासवान की विरासत पर दबदबा बनाने के लिए लड़ रहे है। पिछले साल रामविलास पासवान का निधन हो गया था। चिराग, रामविलास पासवान के पुत्र हैं। पारस, रामविलास के छोटे भाई हैं।

चिराग नीत गुट ने चुनाव आयोग से पारस गुट के दावों पर उनका विचार जानने का आग्रह किया

चिराग पासवान के नेतृत्व में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाले दूसरे गुट द्वारा पार्टी पर किसी भी दावे पर निर्णय लेने से पहले उसका विचार जानने का आग्रह किया। चुनाव आयोग को अपना ज्ञापन सौंपने के बाद पासवान ने पत्रकारों से कहा कि वह 2019 में पांच साल के लिए पार्टी अध्यक्ष चुने गए थे।

उन्होंने उनके स्थान पर अपने चाचा पारस के चुनाव को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव आयोग ने किसी अन्य विपरीत दावे के मामले में हमें सुनने का आश्वासन दिया है।’’ पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोजपा महासचिव अब्दुल खालिक ने कहा कि पारस का चुनाव वैध नहीं है।

पासवान गुट ने रविवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। गौरतलब है कि लोजपा के सांसद पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाले पार्टी के खेमे ने बृहस्पतिवार को पारस को निर्विरोध पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने का दावा किया था। उन्होंने हाल ही में अपने भतीजे चिराग पासवान को लोकसभा में पार्टी के नेता और पार्टी अध्यक्ष पद से हटा दिया था। 

टॅग्स :लोक जनशक्ति पार्टीपटनादिल्लीओम बिरलासंसदरामविलास पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर