लाइव न्यूज़ :

Rahul Gandhi In Ramleela Maidan: 'जिस दिन संविधान खत्म हो गया, उस दिन हिंदुस्तान नहीं बचेगा', राहुल गांधी ने किया तीखा हमला

By धीरज मिश्रा | Updated: March 31, 2024 14:54 IST

Rahul Gandhi In Ramleela Maidan: दिल्ली के रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी के द्वारा आयोजित महा रैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाए।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कहा कि वो मैच मैचफिक्सिंग कर रहे हैंराहुल ने कहा जिस दिन ये संविधान खत्म हो गया, उस दिन ये हिंदुस्तान नहीं बचेगाराहुल गांधी ने कहा कि ये जो संविधान है हिंदुस्तान की जनता की आवाज है

Rahul Gandhi In Ramleela Maidan: दिल्ली के रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी के द्वारा आयोजित महा रैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आज कल आईपीएल के मैच चल रहे हैं। आप सबने मैच फिक्सिंग शब्द सुना होगा। जब बेइमानी से एम्पायर पर दबाव डालकर, खिलाड़ियों को खरीदकर मैच जीता जाता है। हमारे सामने लोकसभा का चुनाव है। हमारी टीम में से मैच शुरू होने से पहले दो खिलाड़ियों को गिरफ्तार करके अंदर कर दिया गया। पीएम मोदी इस चुनाव में मैच फिक्सिंग करने की कोशिश कर रहे हैं।

राहुल ने आगे कहा कि भाजपा वाले 400 पार का नारा दे रहे हैं। वो बिना मैच फिक्सिंग के 80 पार नहीं हो सकता है। कांग्रेस पार्टी विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी है। हमारे सभी बैंक अकाउंट बंद कर दिए गए हैं। चुनाव के बीच में देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के बैंक अकाउंट बंद कर दिए। हमारे सारे संसाधनों को बंद कर दिया गया। ये कैसा चुनाव हो रहा है।

नेताओं को जेल में डाला जाता है। ये मैच फिक्सिंग करने की कोशिश की जा रही है। ये मैच फिक्सिंग पीएम मोदी और हिंदुस्तान के 3-4 सबसे बड़े अरबपति मिलकर कर रहे हैं। इसका(मैचफिक्सिंग) सिर्फ एक लक्ष्य है। हिंदुस्तान के संविधान को हिंदुस्तान की गरीब जनता के हाथ से छीनने के लिए ये मैचफिक्सिंग की जा रही है। जिस दिन ये संविधान खत्म हो गया, उस दिन ये हिंदुस्तान नहीं बचेगा। 

ईडी-सीबीआई के द्वारा धमकाया जा रहा है

राहुल गांधी ने कहा कि ये जो संविधान है हिंदुस्तान की जनता की आवाज है। भाजपा वाले सोचते हैं कि धमकाकर और डराकर पुलिस, सीबीआई, ईडी, आईटी के साथ देश चलाया जा सकता है। आप हिंदुस्तान की आवाज को नहीं दबा सकते हो। इस आवाज को कोई नहीं दबा सकता। ये लड़ाई संविधान को बचाने की लड़ाई है। 

टॅग्स :राहुल गांधीदिल्लीकांग्रेसAam Aadmi PartyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह