लाइव न्यूज़ :

PM Narendra Modi West Bengal: 'पहले कमीशन फिर परमिशन', बंगाल की धरती पर मोदी ने बीजेपी की गिनाई उपलब्धियां

By धीरज मिश्रा | Updated: March 2, 2024 12:11 IST

PM Narendra Modi West Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वेस्ट बंगाल के दौरे पर थे। यहां उन्होंने रोड़ शो किया। इसके बाद उन्होंने कृष्णा नगर में सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी ने कहा बंगाल में काम करवाने के लिए पहले कमीशन फिर परमिशन मिलता हैतमाम संभावनाओं के बावजूद बंगाल पीछे छूटता गयापिछले 10 वर्षों में हमने उस खाई को पाटने के लिए यहां के रेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत जोर दिया है

PM Narendra Modi  West Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वेस्ट बंगाल के दौरे पर थे। यहां उन्होंने रोड़ शो किया। इसके बाद उन्होंने कृष्णा नगर में सभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान यहां की मौजूदा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यहां पर काम करवाने के लिए पहले कमीशन फिर परमिशन मिलता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के दृष्टिकोण से रेल पश्चिम बंगाल के गौरवशाली इतिहास का हिस्सा रहा है लेकिन इतिहास की जो बढ़त बंगाल को हासिल थी, आजादी के बाद उसे सही ढंग से आगे नहीं बढ़ाया गया। यही कारण है कि तमाम संभावनाओं के बावजूद बंगाल पीछे छूटता गया। पिछले 10 वर्षों में हमने उस खाई को पाटने के लिए यहां के रेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत जोर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिस तरह से टीएमसी यहां काम कर रही है, उसने पश्चिम बंगाल के लोगों को निराश किया है। लोगों ने लगातार टीएमसी को वोट दिया है। लेकिन यह पार्टी अत्याचार और विश्वासघात का दूसरा नाम बन गई है। बंगाल में टीएमसी के लिए प्राथमिकता विकास नहीं है। लेकिन भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और विश्वासघात, भ्रष्टाचार टीएमसी बंगाल के लोगों को गरीब बनाए रखना चाहती है ताकि उनकी राजनीति चलती रहे, उनका खेल चलता रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं हमारी माताओं, बहनों और बेटियों को भी नमन करता हूं। इतनी बड़ी संख्या में आपका यहां आना, साफ संदेश दे रहा है, 'ई बार, एनडीए सरकार 400 पार। ये मेरा पश्चिम बंगाल में और इनमें दूसरा दिन है। 2 दिन मुझे आपको 22,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं सौंपने का अवसर मिला है।

42 सीट पर कमल खिलना चाहिए

पीएम मोदी ने कहा कि अबकी बार 400 पार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां आपको 42 सीट पर कमल खिलाना होगा। उन्होंने कहा कि आप मेरा काम करेंगे, गांव गांव जाना होगा, अगले 100 दिनों तक लोगों से मिलना होगा। लोगों को बताना होगा कि पीएम मोदी ने आपको प्रणाम किया है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालWest Bengal Assemblyनरेंद्र मोदीटीएमसीTMCBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?