लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर दिखी 'स्वदेशी' की ताकत, भव्य परेड और झांकी, 50 विमानों के फ्लाई पास्ट ने जीता दिल

By विनीत कुमार | Updated: January 26, 2023 12:17 IST

Republic Day 2023: भारत आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर देश भर में कई आयोजन किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड का भव्य आयोजन, मिस्र के राष्ट्रपति रहे मुख्य अतिथि।'मेड इन इंडिया' सैन्य हथियारों और उपकरणों का इस बार परेड में किया गया प्रदर्शन।

नयी दिल्ली: देश आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर मुख्य समारोह राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित हुआ। हर साल गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड आकर्षण का केंद्र रहता है। इस बार भी कई बड़े बदलाव के साथ यह आयोजन हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस समारोह का नेतृत्व किया। वहीं, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी समारोह में मुख्य अतिथि रहे।

समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद, प्रधानमंत्री और अन्य गणमान्य हस्तियां परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर सलामी मंच पर पहुंचे।

परम्परा के अनुसार राष्ट्रध्वज फहराया गया और उसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान हुआ। पहली बार औपचारिक सलामी 105-एमएम भारतीय फील्ड गन से दी गई, जो रक्षा क्षेत्र में बढ़ती ‘आत्मनिर्भरता’ को दर्शाती है। इसने 25-पाउंडर बंदूकों की जगह ली है।

परेड की शुरुआत राष्ट्रपति के सलामी लेने के साथ हुई। परेड की कमान दूसरी पीढ़ी के सेना अधिकारी परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने संभाली। दिल्ली क्षेत्र के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल भवनीश कुमार परेड के सेकेंड-इन-कमांड रहे। 

परेड में स्वदेशी हथियारों का प्रदर्शन

इस बार परेड के दौरान इस बार जिन सैन्य शस्त्रों को प्रदर्शित किया गया, उनमें ‘मेड-इन-इंडिया’ उपकरण शामिल रहे जो आत्मनिर्भर भारत की भावना को दर्शाते हैं। मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन, नाग मिसाइल सिस्टम (एनएएमआईएस) और के-9 वज्र को भी प्रदर्शित किया गया।

भारतीय नौसेना की टुकड़ी में लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत के नेतृत्व में 144 युवा नाविक शामिल हुए। पहली बार मार्च करने वाले दल में तीन महिलाएं और छह अग्निवीर शामिल हुए। इसके अलावा 105 हेलीकॉप्टर यूनिट के चार एमआई-17 1वी/वी5 हेलीकॉप्टर कर्तव्य पथ पर मौजूद दर्शकों पर पुष्प वर्षा किया।

50 विमानों का फ्लाई पास्ट

इस मौके पर फ्लाई पास्ट में भारतीय वायु सेना के 45 विमानों, भारतीय नौसेना के एक और भारतीय सेना के चार हेलिकॉप्टरो ने शानदार एयर शो दिखाया। इनमें राफेल, मिग-29, एसयू-30, सुखोई-30 एमकेआई जगुआर, सी-130, सी-17, डोर्नियर, डकोटा, एलसीएच प्रचंड, अपाचे, सारंग और एईडब्ल्यूएंडसी जैसे पुराने और आधुनिक विमान/हेलीकॉप्टर ने कर्तव्य पथ के ऊपर से उड़ान भरी।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसनरेंद्र मोदीद्रौपदी मुर्मू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील