लाइव न्यूज़ :

बिहार में शराब से भरा तालाब! होली के जश्न की तैयरियों के बीच पुलिस ने छापेमारी में पकड़ी बड़ी खेप

By अंजली चौहान | Updated: March 4, 2023 10:38 IST

घटना वैशाली जिले के हरपुर गांव के मछली तालाब से बरामद की है। घटना के बारे में सूचना देते हुए वैशाली थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद चौधरी ने बताया कि छापेमारी के दौरान बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे बिहार के वैशाली जिले से पुलिस ने 17 कार्टन शराब की खेप की बरामदवैशाली के एक गांव में तालाब में छुपाई गई थी शराब होली के जश्न को लेकर हरियाणा से बिहार में शराब लाई गई थी

पटना: होली का त्योहार नजदीक आने के साथ ही बिहार में शराब कारोबारियों ने शराब की जमाखोरी शुरू कर दी है। वैसे तो राज्य में शराबबंदी है लेकिन आए दिन पुलिस अवैध रूप से बेची या बनाई जा रही शराब को जब्त करती है। इस बीच शुक्रवार को बिहार पुलिस के हाथ बड़ी उपलब्धि लगी है।

होली के त्योहार के लिए बिहार में हरियाणा से अवैध रूप से शराब लाई गई थी और इसे मछलियों से भरे तालाब में छुपाया गया था। शराब से भरे तालाब के बारे में जैसे ही पुलिस की सूचना मिली अधिकारियों ने छापेमारी कर करीब 17 कार्टन शराब बरामद की है।

घटना वैशाली जिले के हरपुर गांव के मछली तालाब से बरामद की है। घटना के बारे में सूचना देते हुए वैशाली थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद चौधरी ने बताया कि छापेमारी के दौरान बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई जारी है। 

वैशाली थाना प्रभारी चौधरी ने कहा कि होली के मद्देनजर वैशाली जिले में शराब माफिया सक्रिय हो गए हैं और पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। हालांकि, आबकारी विभाग की टीम मछली तालाब में छिपाकर रखी गई लाखों रुपये की शराब बरामद करने में सफल रही है। 

दरअसल, आबकारी विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि महुआ थाना क्षेत्र के हरपुर गांव स्थित एक तालाब में बड़ी मात्रा में विदेशी शराब पानी के भीतर छुपा कर रखी गई है, ताकि होली के दौरान उसका सेवन किया जा सके। इसके बाद फौरन तमाम अधिकारियों ने घटना स्थल पर छापा मारा और विदेशी शराब की 17 कार्टन बरामद कर लिए। 

बता दें कि बिहार की नीतीश सरकार ने साल 2016 में राज्य में पूर्ण रूप से शराबबंदी लगा दी थी। हालांकि, इसके बाद भी कई घटनाएं सामने आई है, जिसमें शराब माफिया अवैध रूप से राज्य में शराब बेचते हैं। 

टॅग्स :बिहारवैशालीBihar Policeनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील