लाइव न्यूज़ :

Mohan Cabinet:MP में महंगी हुई शराब,धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकान पर रोक

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: February 6, 2024 14:24 IST

लोकमत की खबर पर सरकार ने मोहर लगा दी है। मध्य प्रदेश में शराब पर लाइसेंस शुल्क सरकार ने 15 फ़ीसदी बढ़ा दिया है। इसके अलावा धार्मिक स्थलों के 1 किलोमीटर के दायरे में कोई शराब की दुकान नहीं होगी। मोहन कैबिनेट में आबकारी नीति को मंजूरी दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देमोहन कैबिनेट में आबकारी नीति मंजूर,लायसेंस शुल्क 15 फीसदी बढ़ाप्रदेश में अब धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकान नही होगीएमपी में कुलपति का नया नाम,कुलगुरु कहलाएंगे

एमपी में आबकारी नीति को मंजूरी,15 फीसदी लायसेंस शुल्क बढ़ाया

मध्य प्रदेश में मोहन सरकार ने नई शराब नीति को मंजूरी दे दी है। मध्य प्रदेश में सरकार ने शराब से आमदनी बढ़ाने के लिए लाइसेंस शुल्क में 15 फीसदी वृद्धि करने का फैसला लिया है। सरकार के लाइसेंस शुल्क बढ़ाने पर शराब महंगी हो जाएगी। सरकार ने शराब पर लाइसेंस शुल्क 15 फ़ीसदी बढ़ाया है।

धार्मिक स्थल के आसपास नही होगी शराब दुकान 

साथ ही सरकार ने नई आबकारी नीति में यह तय किया है कि किसी भी धार्मिक स्थल के एक किलोमीटर के दायरे में शराब की दुकान नहीं होगी। शराब की दुकान धार्मिक स्थलों से एक किलोमीटर की दूरी पर ही होगी । सरकार के इस फैसले से अब किसी भी धार्मिक स्थल के आसपास शराब की दुकान नजर नहीं आएगी।

 दरअसल पिछली बार शिवराज सरकार के कार्यकाल में शराब दुकानों से लगे अहातो को बंद कर दिया गया था जिसके कारण शराब की बिक्री पर असर हुआ और सरकार की आमदनी भी घट गई और इसी वजह से सरकार ने अब शराब पर 15 फ़ीसदी लाइसेंस शुल्क बढ़ा दिया है जिसका असर सीधे तौर पर देसी और विदेशी शराब की बिक्री पर होगा और लोगों को शराब पीने पर जब ज्यादा खाली करना होगी।आबकारी नीति में लायसेंस शुल्क बढ़ाने की लोकमत पर प्रकाशित हुई थी खबर

 एक दिन पहले ही लोकमत ने खबर में बताया था कि राज्य सरकार नई आबकारी नीति में 15 फ़ीसदी लाइसेंस शुल्क बढ़ाने की तैयारी में है। लोकमत की खबर पर सरकार ने मोहर लगाते हुए लायसेंस शुल्क को बढ़ा दिया है। वही मोहन कैबिनेट में एक और बड़ा फैसला लेते हुए अब विश्वविद्यालय में कहलाए जाने वाले कुलपति का नाम बदलकर कुलगुरु कर दिया गया है यानी कि अब विश्वविद्यालय के मुखिया को कुलगुरु कहा जाएगा। 

टॅग्स :भारतMadhya Pradeshमोहन यादवBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो