लाइव न्यूज़ :

बिहार में शराबबंदी की खुली पोल, जदयू विधायक का भाई कर रहा शराब का काला धंधा

By एस पी सिन्हा | Updated: April 7, 2023 17:32 IST

पुलिस को यह गुप्त सुचना मिली थी कि कुशेश्वर स्थान के जदयू विधायक अमन भूषण हजारी के चचेरे भाई प्रशांत हजारी के वाटर प्लांट पर अवैध शराब का धंधा किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में जदयू विधायक के भाई चला रहा शराब का धंधा शराबबंदी के बाद भी अपने ही आवास से कर रहा शराब का काला धंधा पुलिस ने शराब जब्त कर, आरोपी तलाश शुरू कर दी है

पटना:बिहार में लागू शराबबंदी कानून की धज्जियां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ही पार्टी के नेता उड़ा रहे हैं। इस सिलसिले में दरभंगा पुलिस ने जदयू विधायक अमन भूषण हजारी के चचेरे भाई के वाटर प्लांट से बड़ी मात्रा में शराब की खेप बरामद की है।

प्लांट से करीब 20 कार्टून विदेशी शराब जब्त किए गए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि, यह अवैध शराब का कारोबार कहीं ऐसे-वैसे जगह नहीं बल्कि विधायक आवास के पास चलाया जा रहा था। यह कार्रवाई दरभंगा जिला के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में हुई है। 

दरअसल, पुलिस को यह गुप्त सुचना मिली थी कि कुशेश्वर स्थान के जदयू विधायक अमन भूषण हजारी के चचेरे भाई प्रशांत हजारी के वाटर प्लांट पर अवैध शराब का धंधा किया जा रहा है।

उसके बाद जब पुलिस ने यहां छापेमारी की तो 20 कार्टन शराब मिला। पुलिस ने बताया कि यह वाटर प्लांट जदयू विधायक के पैतृक आवास के बगल में है। इस संबंध में कुशेश्वरस्थान के थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जदयू के विधायक अमन भूषण हजारी के चचेरे भाई प्रशांत हजारी के वाटर प्लांट पर शराब की खेप पहुंची है।

इसको लेकर जिला से भी टीम आई थी। जिसके बाद यह करवाई की गई। वही उन्होंने बताया कि मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है लेकिन प्रशांत हजारी मौके से फरार हो गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

टॅग्स :बिहारजेडीयूBihar Policeबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’