लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से शेरनी की मौत, नौ अन्य शेर-शेरनी भी संक्रमित

By भाषा | Updated: June 5, 2021 00:53 IST

Open in App

चेन्नई, चार जून तमिलनाडु में पहली बार राजधानी चेन्नई के पास स्थित एक चिड़ियाघर में कोरोना वायरस संक्रमण से एक शेरनी की मौत हो गयी जबकि नौ अन्य जानवर संक्रमित पाए गए हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यह पहली बार है जब तमिलनाडु में कोई शेर कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं।

वंडालूर में अरिगनार अन्ना प्राणि उद्यान के अधिकारियों ने बताया कि नौ साल की ‘नीला’ नामक शेरनी की कोविड-19 के कारण बृहस्पतिवार को मौत हो गयी जबकि वहां मौजूद 11 में से नौ शेर-शेरनी संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के मद्देनजर 602 हेक्टेयर में फैला चिड़ियाघर भी बंद पड़ा है।

अरिगनार अन्ना प्राणि उद्यान की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक शेरों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता 26 मई को उस समय चला जब सफारी क्षेत्र में पांच शेरों में थकावट के साथ भूख नहीं लगने और खांसी होने जैसे लक्षण देखे गए।

तमिलनाडु पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा विशेषज्ञों की एक टीम को अरिगनार अन्ना प्राणि उद्यान के पशु चिकित्सकों के साथ जांच करने और शेरों के इलाज में सहयोग करने के लिए नियुक्त किया गया है। संक्रमित पाए गए सभी शेरों को विशेषज्ञों की एक टीम की निगरानी में रखा गया है।

प्राणि उद्यान द्वारा सभी प्रकार के एहितयात बरते जा रहे हैं।

गौरतलब है कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने महामारी के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए अगले आदेश तक सभी प्राणी उद्यानों, राष्ट्रीय उद्यानों, बाघ अभयारण्यों और वन्यजीव अभयारण्यों को लोगों के लिए बंद करने की सलाह जारी की थी। हाल में हैदराबाद के नेहरू प्राणि उद्यान में आठ शेर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो