लाइव न्यूज़ :

Lionel Messi to play in India: केरल में 50000 फैंस पर जादू चलाएंगे लियोनेल मेस्सी?, 2025 में एक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने आएगी अर्जेंटीना फुटबॉल टीम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2024 14:37 IST

Lionel Messi to play in India: केरल के खेल मंत्री वी. अब्दुरहीमान ने कहा कि फुटबॉल टीम के लोग डेढ़ महीने के भीतर केरल आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअगले साल एक अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए राज्य का दौरा करेगी।आगमन पर अंतिम निर्णय ले लिया गया है और इसमें कोई बदलाव नहीं है।सरकार सीधे तौर पर मैच, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी करेगी।

Lionel Messi to play in India: केरल सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी की अगुवाई में अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम अगले साल एक अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए राज्य का दौरा करेगी। यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केरल के खेल मंत्री वी. अब्दुरहीमान ने कहा कि मैच राज्य सरकार की पूर्ण निगरानी में आयोजित किया जाएगा। इस हाई-प्रोफाइल फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए सभी वित्तीय सहायता राज्य के व्यापारियों द्वारा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी सहित अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम अगले साल एक अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए राज्य का दौरा करेगी।’’ अर्जेंटीना टीम प्रबंधन इस संबंध में आधिकारिक घोषणा करेगा। मंत्री ने कहा कि फुटबॉल टीम के लोग डेढ़ महीने के भीतर केरल आएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने (सरकार ने) इस संबंध में अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम प्रबंधन के साथ संयुक्त घोषणा करने का फैसला किया है।’’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि टीम के आगमन पर अंतिम निर्णय ले लिया गया है और इसमें कोई बदलाव नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार सीधे तौर पर मैच, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी करेगी।

उन्होंने कहा कि मैच के आयोजन स्थल और प्रतिद्वंद्वी टीम के बारे में बाद में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैच अगले साल आयोजित किया जाएगा, लेकिन तारीख की घोषणा अर्जेंटीना फुटबॉल महासंघ द्वारा तय प्रणाली के अनुसार की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मैच ऐसे स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें कम से कम 50,000 लोग बैठ सकें।

उन्होंने संकेत दिया कि मैच का आयोजन स्थल कोच्चि हो सकता है। मंत्री ने बताया कि भारत में अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के सबसे ज्यादा प्रशंसक हैं और उसके एक-चौथाई प्रशंसक केरल में हैं। अर्जेंटीना टीम के राज्य में आने का यही कारण है। उन्होंने इस ऐतिहासिक अवसर की मेजबानी को लेकर केरल की क्षमता पर विश्वास जताया।

टॅग्स :लियोनेल मेसीकेरलArgentina
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारतAssembly Election 2026 Dates: 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश, 824 सीट और 4 मई को मतगणना, देखिए शेयडूल

क्राइम अलर्टजमानत पर छूटे आरोपी अलुवा अतुल की कार का हमलावर ने किया पीछा, 5 लोगों ने हथियार से शीशे तोड़े और बाहर खींचकर काट डाला

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?