लाइव न्यूज़ :

“अंग्रेजों ने जैसे ईस्ट इंडिया कंपनी बनाकर देश लूटा, ये भी लूटेंगे", अश्विनी चौबे ने विपक्ष के 'इंडिया' पर साधा निशाना

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 19, 2023 14:24 IST

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने दावा किया है कि विपक्षी दलों का गठबंधन 'इंडिया' नहीं बल्कि ईस्ट इंडिया कंपनी है, जिसे एक बार फिर इस देश को लूटना है लेकिन भाजपा के होते वो अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअश्विनी चौबे ने कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन 'इंडिया' नहीं बल्कि ईस्ट इंडिया कंपनी हैविपक्ष देश को लूटने की साजिश रच रहा है लेकिन भाजपा के होते वो कामयाब नहीं हो पाएगालुटेरों ने देश को खोखला करने के लिए गठबंधन बनाया है लेकिन उनका मकसद सफल नहीं होगा

पटना: केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने 26 विपक्षी दलों के नए बैनर 'इंडिया' के बारे में बेहद तीखा तंज करते हुए कहा कि विपक्ष इंडिया के नाम पर देश लूटने की साजिश रच रहा है लेकिन एनडीए और भाजपा ऐसा होने नहीं देगी। उन्होंने बेहद व्यंग्य भरे स्वर में कहा कि भ्रष्टाचारियों की जमात चाहे जो नाम रख ले, देश की जनता उन्हें अच्छे से पहचानती है और आने वाले लोकसभा चुनाव में अपने वोट से डंके की चोट पर उन्हें खारिज कर देगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे ने दावा किया है कि विपक्षी दलों का गठबंधन 'इंडिया' नहीं बल्कि ईस्ट इंडिया कंपनी है, जिसे एक बार फिर इस देश को लूटना है लेकिन भाजपा के होते वो अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएंगे।

उन्होंने विपक्षी गठबंधन के नये नाम 'इंडिया' को लेकर कहा, “आजादी से पहले इस देश में जिस तरह से अंग्रेज ईस्ट इंडिया कंपनी के नाम पर देश लूटा करते थे। ठीक उसी तरह से एक बार फिर सभी लुटेरों और भ्रष्टाचारियों ने देश को खोखला करने के लिए गठबंधन बना लिया है लेकिन भाजपा के होते उनका मकसद सफल नहीं होगा।"

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “जिस तरह से सांप रेंगने वालों को छोड़ देता है। ईस्ट इंडिया कंपनी वाले भी देश लूटा और इन्हें यहां छोड़ गये। अब वे भी 'इंडिया' नाम बदल कर देश लूटने की फिराक में हैं लेकिन वो इस बात को याद रखें कि देश की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी, चाहे भले वो अपनी जमात का नाम इंडिया रख लें।”

विपक्ष के इस रणनीति पर बेहद खफा चौबे ने कहा, "कुछ साल पहले 'स्पेशल 26' नाम से एक फिल्म रिलीज हुई थी। उसमें जिस तरह का फ्रॉड होता था, विपक्षी नेता आज इस देश में उसे दोहराने की कोशिश कर रहे हैं।"

केंद्रीय मंत्री चौबे ने विपक्ष की बैठक से लालू और नीतीश के जल्दी पटना लौटने पर  कहा, “क्या हुआ जब दूल्हा शादी से पहले मंडप छोड़ गया। देश की जनता एक बार  फिर नरेंद्र मोदी को वोट देगी।''

अश्विनी चौबे के अलावा बिहार भाजपा के प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने भी विपक्षी बैठक को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा। भाजपा नेता अरविंद कुमार सिंह ने कहा, ''नीतीश कुमार को अंग्रेजी भाषा से बड़ी आपत्ति है। इसलिए कांग्रेस ने बड़ी चतुराई से गठबंधन का नाम 'भारत' कर दिया। मैं नीतीश कुमार से कहना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी अंग्रेजों की नीतियों पर चलती है। अप बड़ी आशा से वहां गये थे, परन्तु अपको कुछ न मिला और अब न आप इधर के रहे और न उधर के। कांग्रेस ने नीतीश कुमार का जिस तरह से अपमान किया है, उससे वो बिहार में पूरी तरह से अप्रासंगिक हो गये हैं।"

टॅग्स :East India Companyपटनाबिहारनीतीश कुमारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए